{"_id":"5da6fffd8ebc3e013149a25f","slug":"havan-for-permanent-campus-of-himachal-pradesh-central-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि के स्थायी परिसर निर्माण के लिए होगा हवन, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि के स्थायी परिसर निर्माण के लिए होगा हवन, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
Thu, 17 Oct 2019 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
हवन
- फोटो : shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय फिर चर्चा में है। अभी तक छात्र संगठन ही सीयू के स्थायी भवन निर्माण के लिए आंदोलन करते आए हैं लेकिन, अब केंद्रीय विवि के प्राध्यापकों ने ही स्थायी परिसर के अतिशीघ्र निर्माण के लिए माता बगलामुखी मंदिर बनखंडी में हवन-पूजा करने की अनूठी योजना बनाई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बगलामुखी मंदिर में अनुष्ठान करने की पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें हवन-पूजा 19 अक्तूबर को करने के बारे में बताया गया है। इस अनुष्ठान के आयोजक प्राध्यापकों में सीयू के गणित विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव, फिजिक्स के डॉ. दलीप सिंह, डॉ. राजेश सिंह, निम्मला करुणाकर और तनुज महाजन का नाम शामिल है।
विज्ञापन
देहरा परिसर में भवन निर्माण के लिए दोबारा भेजी है नई डीपीआर
21 फरवरी 2019 को प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवनों की आधारशिला तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देहरा और जदरांगल में रखी थी। देहरा में सीयू के भवन निर्माण के लिए एफसीए से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
जिसकी डीपीआर भी मानव संसाधन मंत्रालय को भेजी थी। 23 सितंबर को मानव संसाधन मंत्रालय ने देहरा परिसर की डीपीआर का बजट अधिक होने के कारण रद्द किया है। अब दोबारा नई डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई है। जिसमें 1410 करोड़ से बजट को लगभग 500 करोड़ रुपये के आसपास रखा है।