फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hauge sale of untansil on Dhantresh

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बर्तनों की खरीदारी को उमड़ा जनसैलाब

Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hauge sale of untansil on Dhantresh
शहर में बर्तन बाजार में सुबह नौ बजे पहुंच गए ग्राहक, देर शाम तक चली खरीदारी
विज्ञापन

कई दुकानों पर खत्म हो गया बर्तनों का स्टॉक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बर्तनों और गहनों की खरीदारी के लिए राजधानी के बाजारों में मंगलवार को लोगों का सैलाब उमड़ आया। सुबह नौ बजे से ही बर्तन की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की लाइनें लगना शुरू हो गईं। दोपहर को भीड़ इतनी बढ़ गई कि खरीदारी के लिए दुकानों पर मारामारी शुरू हो गई।
शहर के बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का दौर जारी रहा। ज्यादातर बर्तन कारोबारियों ने भी धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानों पर अतिरिक्त सेल्समैन की व्यवस्था कर रखी थी। इसके अलावा बर्तनों पर रेट लिस्ट लगाई गई। महंगाई के बावजूद इस बार लोगों ने बर्तनों की जमकर खरीदारी की। दुकानों पर स्टील के अलावा इस बार कांसे और पीतल के बर्तनों की भी खूब मांग रही। कई दुकानों पर शाम तक कांसे की थालियों, लोटे, डिनर सेट, कुकिंग सेट आदि का स्टॉक खत्म भी हो गया।
विज्ञापन

कारोबारी स्टोर में जाकर ग्राहकों के लिए सामान लाते दिखे। जुन्गा से बर्तन खरीदने आए राम सिंह और विकास ने बताया कि पिछले साल कोरोना के चलते लगी बंदिशों से बर्तन नहीं खरीद पाए थे। इस बार खरीदारी के लिए सुबह ही लोअर बाजार पहुंच गए हैं। टुटीकंडी की राधा देवी ने कहा कि धनतेरस पर हर साल बर्तन खरीदती थी लेकिन बीते साल नहीं खरीद पाए। अबकी बार काफी नए बर्तन खरीद लिए हैं। कारोबारी सुनील वर्मा ने बताया कि बीते साल धनतेरस पर बर्तन और सर्राफा कारोबार मंदा रहा था। इस बार नवरात्र और करवाचौथ पर जैसे कपड़ा कारोबार चमका था, अब धनतेरस पर बर्तन और गहनों का कारोबार भी चमक गया। कारोबारियों ने माना कि इस बार बर्तनों और इलेक्ट्रिॉनिक सामान की भारी सेल हुई है। अगले दो दिन भी यह कारोबार इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी मांग रही सबसे ज्यादा
धनतेरस पर लोगों ने स्टील और कांसे के बर्तनों की सबसे ज्यादा खरीदारी की। डिनर सेट, थालियां, गिलास आदि सबसे ज्यादा बिके। प्रेशर कुकर की भी इस बार खासी डिमांड रही। इलेक्ट्रिॉनिक के सामान में हीटर, मिक्सी, ईलेक्ट्रिक केतली, थर्मल बोतल, ओवन आदि की डिमांड भी खूब रही। कई लोगों ने कप सेट, केतली, और थर्मल बोतल गिफ्ट देने के लिए भी खरीदे हैं। शाम तक कई दुकानों पर बर्तनों का स्टॉक खत्म हो गया।
देर शाम तक चली गहनों की खरीदारी
धनतेरस के मौके पर शहर की ज्वेलरी शॉप पर भी देर शाम तक खरीदारी का दौर चला। हजारों लोगों ने धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग भी कर रखी थी। कारोबारियों ने सुबह ही इनकी बुकिंग तैयार कर डिलीवरी शुरू कर दी। इस बार सोने चांदी के गहनों के अलावा, चांदी के बर्तनों, सिक्कों, कलाई के कड़े, कंगन आदि की भारी मांग रही। सर्राफा कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल टांगरी के अनुसार धनतेरस पर गहनों का कारोबार 25 से 35 फीसदी तक बढ़ा है।
2019 के धनतेरस से भी तीन गुना ज्यादा रहा कारोबार
शहर के कारोबारियों का कहना है कि बीते साल धनतेरस पर कारोबार मंदा था। लेकिन 2019 में ठीक कारोबार रहा था। इस बार धनतेरस पर 2019 से भी तीन गुना कारोबार होने का अनुमान है। बर्तन एवं इलेक्ट्रिानिक शॉप कारोबारी कवि खन्ना ने कहा कि धनतेरस इस बार शानदार रहा है। 2019 से भी तीन गुना ज्यादा कारोबार हुआ है। कई दुकानों पर तो इससे भी ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है।

मिठाइयों को लेकर मारामारी
शहर की कई स्वीट शॉप पर मंगलवार को मिठाईयां खरीदने को लेकर भी मारामारी देखने को मिली। लोअर बाजार में मिठाईयों की दो नामी दुकानों के बाहर तो लाइनें तक लग र्गइं। महंगी होने के बावजूद मिठाईयां बिक रही हैं। शाम तक ज्यादातर दुकानों पर मिठाईयां खत्म भी हो गईं। लोग पैक्ड मिठाईयों और ड्राई फ्रूट्स की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed