फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Has Exam Result: Himachal Pradesh Administrative Services topper Amit Kalthaik interview

एचएएस टॉपर अमित कलथाइक बोले- अफसर और आम आदमी के बीच दूरी करूंगा कम

Sun, 21 Mar 2021 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Mar 2021 09:57 PM IST
सार

  • एचएएस की संयुक्त परीक्षा का परिणाम घोषित
  • चौपाल के अमित कलथाईक रहे टॉपर
  •  देहरा के मयंक का एचएएस परीक्षा में दूसरा स्थान
 

विज्ञापन
Has Exam Result: Himachal Pradesh Administrative Services topper Amit Kalthaik interview
एचएएस परीक्षा में टॉपर रहे अमित कलथाईक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) की संयुक्त परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। एचएएस परीक्षा में टॉपर रहे शिमला जिले चौपाल के बोधना गांव के अमित कलथाइक ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए मेहनत लगातार जारी रखे और प्रयासों में कमी न आने दें। प्रशासनिक सेवाओं में जाने पर प्रयास रहेगा कि प्रशासन और आम आदमी के बीच की दूरी कम की जाए, जिससे सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ आम जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने सफलता का श्रेय बैंक से सेवानिवृत्त पिता राजेश्वर सिंह कलथाइक, सेवानिवृत्त माता नर्सिंग ट्यूटर मीरा कथाईक और अपनी बहन डॉ. हिमानी सिंह को दिया है। कहा कि हमेशा इन्होंने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके शिक्षक भूषण रोहटा ने उनका हमेशा परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन किया। अमित ने तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए दिल्ली से कोचिंग ली। अमित दो बार मेन्स तक पहुंचे और तीसरी बार में सफलता हासिल की। उधर, अमित ने बारहवीं तक कि पढ़ाई 2013 में राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल से पूरी की। इसके बाद बीटेक जेपी यूनिवर्सिटी सोलन से 2017 में पूरी की।

विज्ञापन

मयंक का एचएएस परीक्षा में दूसरा स्थान

Has Exam Result: Himachal Pradesh Administrative Services topper Amit Kalthaik interview
मयंक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

 देहरा विधानसभा के चनौर गांव से मयंक शर्मा ने एचएएस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर नया इतिहास रचा है। मयंक की दसवीं और बारहवीं की शिक्षा चंडीगढ़ से हुई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीटेक (आईटी) करने के बाद उन्होंने दिल्ली  यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री भी की हुई है। मंयक शर्मा के पिता अश्वनी शर्मा हाईकोर्ट शिमला में सीनियर वकील हैं।

जबकि उनकी माता शशि किरण प्रिंसिपल रिटायर्ड हैं। मयंक के भाई ईशान शर्मा भी शिमला हाईकोर्ट में वकील है। पूरा परिवार शिमला में रहता है। परंतु मूल रूप से चनौर गांव के निवासी हैं। मयंक ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका  कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में वह बेहतरीन सेवाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed