{"_id":"5a201df44f1c1b96698b64d7","slug":"haryana-police-raided-gurmeet-ram-rahim-s-dera-at-palampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के इस डेरे में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के इस डेरे में दी दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के केस में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के चचियां (पालमपुर) डेरे में हरियाणा पुलिस ने फिर दबिश दी। डेरा प्रकरण के बाद फरार चल रहे आदित्य इंसा की तलाश में पुलिस गुपचुप पहुंची और डेरा कर्मचारियों से पूछताछ की।
हालांकि, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा और उसे बैरंग लौटना पड़ा। पंचकूला की अदालत ने आदित्य इंसा के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया हुआ है। हनीप्रीत और आदित्य पर दंगे भड़काने का आरोप है। हरियाणा पुलिस आदित्य की गिरफ्तारी को कई राज्यों में दबिश दे चुकी है।

सात बजे डेरे में दी दस्तक
हरियाणा पुलिस ने सुबह सात बजे डेरे में दस्तक दी। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। पालमपुर के चचियां में गुरमीत राम रहीम का प्रदेश में सबसे बड़ा डेरा माना जाता है। गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद यह डेरा भी सुर्खियों में आया था।
विवाद को देखते हुए यहां कई दिनों तक पुलिस का पहरा लगा रहा। डेरे की संपत्ति जब्त करने को लेकर की बातें उठी थीं। थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि हरियाणा पुलिस आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के सिलसिले में चचियां डेरे में आई थी।डेरे के सेवादार प्रीतम पाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस डेरे में आई थी। पुलिस आदित्य के बारे में उनसे पूछताछ कर चली गई है।