फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haryana Congress MLAs Arrive in Kasauli as Weather Deteriorates Lunch with CM Sukhu Shimla

हिमाचल प्रदेश: मौसम बिगड़ते ही कसौली पहुंचे हरियाणा के कांग्रेस विधायक, जाते समय सीएम सुक्खू के साथ किया लंच

Mon, 16 Mar 2026 09:53 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सोलन।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 09:53 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को रविवार दोपहर शिमला से कसौली शिफ्ट कर दिया गया। वजह थी मौसम। हरियाणा कांग्रेस के विधायक रविवार शाम हल्की बारिश के बीच कसौली पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Haryana Congress MLAs Arrive in Kasauli as Weather Deteriorates Lunch with CM Sukhu Shimla
हरियाणा के विधायक कुफरी शिमला से परमाणु रवाना हो गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मतदान को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को रविवार दोपहर  शिमला से कसौली शिफ्ट कर दिया गया। आशंका जताई जा रही थी कि मौसम बिगड़ने की स्थिति में विधायक कुफरी में फंस सकते हैं और उनके सोमवार को हरियाणा पहुंचने में व्यवधान पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


रविवार सुबह हरियाणा कांग्रेस के विधायकों और उनके साथ आए नेताओं ने नाश्ता किया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे विधायक होटल ट्विन टावर गलू से रवाना होना शुरू हुए। इधर, सांसदों सहित अन्य वरिष्ठ नेता रेडिसन कुफरी से रवाना हुए। दोपहर करीब 1:30 बजे विधायक तीन अर्बेनिया गाड़ियों और अन्य वाहनों में सामान के साथ छराबड़ा की ओर रवाना हुए। इससे पहले सुरक्षा के मद्देनजर तैनात क्यूआरटी की टीम को भी अग्रिम रूप से छराबड़ा भेज दिया गया था। दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला शिमला से छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पहुंचा, जहां हरियाणा के विधायकों का काफिला भी पहुंचा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां विधायकों के साथ लंच किया। करीब 3:50 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू का काफिला होटल से शिमला के लिए रवाना हुआ। इसके लगभग 20 मिनट बाद हरियाणा कांग्रेस के विधायकों के वाहनों का काफिला भी शिमला पुलिस की एस्कॉर्ट के साथ कसौली के लिए निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 6:50 कसौली के होटल में पहुंचे
हरियाणा कांग्रेस के विधायक रविवार शाम हल्की बारिश के बीच कसौली पहुंचे। तीन गाड़ियों में सभी विधायक शाम करीब 6:50 बजे सभी कसौली के समीप सनावर गांव स्थित रमाडा होटल पहुंचे। यहां पर इनके लिए करीब 40 कमरे होटल में बुक हैं। इधर, शनिवार को सैर सपाटे व लंच के लिए चायल के समीप आईटीसी के होटल में पहुंचे थे। कुछ देर तक यह यहां पर टहले और चायल की ठंडी वादियों का नजारा लिया। सभी विधायक शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पर होटल पहुंचे थे और 5:00 बजे कुफरी की ओर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed