{"_id":"655b62bc9f5f6e47490bed6c","slug":"harshvardhan-chauhan-said-bulk-drug-park-is-an-achievement-of-congress-government-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हर्षवर्धन चौहान बोले- बल्क ड्रग पार्क कांग्रेस सरकार की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हर्षवर्धन चौहान बोले- बल्क ड्रग पार्क कांग्रेस सरकार की उपलब्धि
Mon, 20 Nov 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Nov 2023 07:14 PM IST
सार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। लेकिन भाजपा कभी-कभी अपना कहने लगती है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- फोटो : संवाद
विस्तार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। लेकिन भाजपा कभी-कभी अपना कहने लगती है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही इसका पैसा आया। अन्यथा चुनाव से पूर्व इसका केवल प्रधानमंत्री ने शिलान्यास ही किया था। उद्योगमंत्री सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू में बल्क ड्रग पार्क के मुख्य कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। दोनों ने मिलकर मुख्य कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल को बिडिंग के माध्यम से मिला है। कोई भाजपा सरकार इसे नहीं लाई। यकीनन केंद्र सरकार की योजना है। लेकिन इस प्रोजेक्ट को पाने के लिए कई राज्यों ने बिडिंग की। इसके लिए शर्त थी कि कौन सा राज्य सस्ती बिजली, सस्ती जमीन और स्कीम देगा। इसके वर्किंग एवं ड्राइंग प्लान को हमारी सरकार ने तैयार किया। अब यहां बहुत सारे उद्योग विकास की ओर बढ़ेंगे। हरोली ही नहीं, जिला ऊना के 15 हजार लोगों को बड़ा लाभ रोजगार के रूप में मिलेगा। आने वाले करीब तीन वर्षों में इसे बनाकर तैयार करेंगे। बल्क ड्रग पार्क की पानी की सुविधाओं के लिए 32 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। 15 मेगावाट बिजली देने के लिए पावर हाउस व सड़क चौड़ीकरण और भूमि अधिग्रहण के लिए भी 42 करोड़ रुपये संबंधित विभागों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों से आगे बढ़ेंगे। प्रदेश में किसी भी उद्योग का पलायन नहीं हो रहा। पांच साल बाद कई उद्योगों का अनुदान खत्म हो जाता है और वह चले जाते हैं और यह सामान्य प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीते एक वर्ष में 10 हजार करोड़ के एमओयू विभिन्न औद्योगिक घरानों से किए हैं। हैरत है कि पूर्व में भाजपा सरकार में कई रोड शो किए, मेगा शो हुए तथा एक लाख 25 हजार करोड़ का निवेश करने की बातें कीं। इससे कोई दिक्कत नहीं लेकिन जिन उद्योगों से पूर्व सरकार ने एमओयू साइन किए, कांग्रेस सरकार ने उन निवेशकों से दोबारा संपर्क किया और यहां निवेश का करने का न्योता दिया। यह बड़ा सवाल पूर्व सरकार पर है।
विज्ञापन