नए साल में हिमाचल के लोगों को कई सौगातें मिलने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में हिमाचलवासियों को कई सौगात मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2019 में राज्य में कई योजनाएं सिरे चढ़ सकती हैं, जिनका लाभ आम लोगों को हो सकता है। छोटा सा राज्य होने के बावजूद हिमाचल देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि, यह भी सच्चाई है कि यहां पर संसाधनों को उतना विकसित नहीं किया जा सका है, जितना कि अपेक्षित रहा है। इसके बावजूद बहुत सी योजनाएं प्रदेश में पाइपलाइन में चल रही हैं, जो प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास
हिमाचल में शुरू हो सकती है मुद्रिका हवाई सेवा
प्रदेश में प्रारंभ हो सकती है एयर एंबुलेंस सुविधा
मुख्यधारा से जुड़ेगा लाहौल स्पीति जिला, रोहतांग सुरंग में शुरू हो सकती है आवाजाही
शुरू हो सकता है किडनी ट्रांसप्लाटेशन, गुर्दा रोगियों को मिल सकती है राहत
अस्पतालों में शुरू हो सकते हैं 56 फ्री टेस्ट
अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को मिलेगी बेबी किट
धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट के बाद खुल सकते हैं रोजगार के नए अवसर
शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हजारों पद भरने की प्रक्रिया जारी, स्कूलों में भरेंगी रिक्तियां
सिरे चढ़ सकता है भानुपल्ली-बिलासपुर और बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइनों का मामला
सीयू के दोनों कैंपस का भी किया जा सकता है शिलान्यास
हजारों अस्थायी शिक्षकों को मिल सकता है नियमितीकरण का तोहफा
नए साल में यह लें संकल्प
नशे के खिलाफ जंग लडे़ं
हिमाचल में नशे ने अपनी जड़ें जमा ली हैं। इसकी चपेट में आई युवा पीढ़ी खोखली होती जा रही है। राज्य में इन दिनों चिट्टा माफिया सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। आओ नशे के इन सौदागरों को हम एक्पोज करें। नशे के खिलाफ एक जंग छेडे़ं।
पानी की एक-एक बूंद को कीमती समझें
पिछले साल गर्मियों में शिमला समेत कई क्षेत्रों में पेयजल संकट से हाहाकार मच गया। पानी का यह संकट देश-दुनिया में कई जगहों पर गूंजा। आओ, हम जलसंरक्षण का संकल्प लें। पानी की एक-एक बूंद को कीमती मानकर इसका किफायती इस्तेमाल करें।
स्वच्छता को अपने दैनिक अभियान की तरह लें
स्वच्छता का नहीं होना बहुत सी बीमारियों का कारण है। हम संकल्प लेें कि आसपास के माहौल को स्वच्छ रखें। कहीं भी कूड़ा-कर्कट फैला हो तो उसे हटाएं। अभिभावक भी अपने बच्चों में भी स्वच्छता के संस्कार डालें और खुले में शौच न करें।
नियमानुसार गाड़ियां चलाएं
हिमाचल में हर साल हजारों सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें सैकड़ों लोग मर रहे हैं। लोग नियमानुसार गाड़ियां चलाएं। वाहन कम स्पीड से ही चलाएं। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। इससे बहुत से लोग असमय काल के ग्रास नहीं बनेंगे।
आए दिन प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। दुराचार के बहुत से मामले दर्ज हो रहे हैं। कई बार दहेज उत्पीड़न के मामले में भी सामने आते हैं। हम महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण का संकल्प लें।
कन्या भ्रूण हत्या को रोकें
हिमाचल में लगातार कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा है। राज्य के लोग बेटी को बचाने का भी संकल्प लें।