फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hansraj elected deputy speaker of himachal assembly

फिटर का बेटा बना विधानसभा उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

Fri, 12 Jan 2018 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन Updated Fri, 12 Jan 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
hansraj elected deputy speaker of himachal assembly

आईपीएच विभाग में फिटर की नौकरी करने वाले निर्मलराज का बेटा वीरवार को हिमाचल की 13वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। चंबा के चुराह से दूसरी बार विधायक बने हंसराज सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुने गए।

विज्ञापन


सत्तापक्ष की ओर से दो प्रस्ताव युवा विधायक हंसराज (34) के नाम के आए जिनका विपक्ष ने भी समर्थन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए भी विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। बता दें कि हंसराज के पिता तीसा के तरेला में आईपीएच विभाग में बतौर फिटर तैनात हैं। मई माह में उनकी रिटायरमेंट है। 
विज्ञापन


विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के आग्रह पर नेता सदन जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल का परिचय दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसराज के पक्ष में पहला प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिया, जिसका विधायक विनोद कुमार ने समर्थन किया। दूसरा प्रस्ताव आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने रखा, जिसका समर्थन विधायक किशोरी लाल ने किया। दो पक्षों की सर्वसम्मति के बाद डा. बिंदल ने उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। 

सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष की भूमिका को सराहा

hansraj elected deputy speaker of himachal assembly

नेता सदन जयराम और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री एक साथ उपाध्यक्ष हंसराज को उनकी चेयर तक ले गए। सीएम जयराम ठाकुर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में विपक्ष की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी परंपरा को आगे लेकर चलना चाहिए।

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा में 23 युवा चेहरे पहली बार पहुंचे हैं। इनको सदन के तौर-तरीके और परंपराओं से अवगत करवाने की जिम्मेदारी हमारी है। पहले दिन से चरित्र हनन की राजनीति शुरू हो जाती है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है।

कुछ पुराने चेहरे हैं, लेकिन भूमिका बदल गई है। हंसराज को कक्षा का वह शरारती बच्चा बताया, जिसे दूसरों के कंट्रोल करने के लिए मानीटर बनाया जाता है। विधायक आशा कुमारी ने चंबा जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सदन इस बार बुजुर्गों के होश और युवाओं के जोश से चलेगा। 

इस मंत्री का नाम लेना भूले मुख्यमंत्री 

hansraj elected deputy speaker of himachal assembly

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन को 11 मंत्रियों का परिचय देना था, लेकिन वह दस मंत्रियों के विभाग बताने के बाद बैठ गए। उन्हें बगल में बैठे मंत्री महेंद्र ठाकुर ने इशारा किया कि अनिल शर्मा का नाम नहीं लिया। इसके बाद सीएम को दोबारा उठकर उनका परिचय सदस्यों से करवाना पड़ा। 

चले मत जाना इनके नजदीक 
उपाध्यक्ष को उनकी चेयर पर बिठाते हुए सीएम जयराम बोले कि विपक्ष के नेता आपके बहुत करीब हैं। इनके नजदीक मत चले जाना। मुकेश ने उपाध्यक्ष और अध्यक्ष की ओर देखते हुए चुटकी ली कि किस राजनीति के तहत आपको ऊपर बैठाया है ये तो आपकी पार्टी जाने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed