फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: Young man stabbed himself under the influence of alcohol, died

Hamirpur News: शराब के नशे में युवक ने खुद को ही घोंप दिया चाकू, मौत

Thu, 25 Apr 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2024 06:27 PM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hamirpur: Young man stabbed himself under the influence of alcohol, died
युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गत दिवस डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। इस पर एसएचओ सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहां पर मृतक अमन कुमार पुत्र राजकुमार गांव कराड़ा मृत पाया गया। मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने होटल प्रबंधन की पढ़ाई की थी। पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। 

विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे युवक अपनी पत्नी के साथ घर पर था और शराब का सेवन भी किया था। इसी दौरान युवक ने चाकू से अपनी छाती पर वार कर दिया। इसके बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी तथा उसकी एक माह की बेटी भी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed