फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Two car collision woman injured

एनएच पर आमने-सामने से टकराई कारें, महिला घायल

Sun, 06 Aug 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर(हमीरपुर) Updated Sun, 06 Aug 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur Two car collision woman injured

हमीरपुर जिले के पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर स्थित हार पुल पर दो कारों की टक्कर हो गई है। हादसे में कार सवार एक महिला को चोटें आई हैं। इसे प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां महिला को भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह एक मारुति कार हमीरपुर से बड़सर की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार हार में स्थित पुल के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन


वहीं कार में सवार महिला सपना देवी पत्नी पवन कुमार निवासी कांगू का गाहरा, सरकाघाट जिला मंडी घायल हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बड़सर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद एनएच पर करीब आधा घंटा तक जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता होने से मामला दर्ज नहीं हो पाया है।


इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएच से हटा दिया गया है। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। अगर शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed