फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur: The wall of the cowshed fell on the people carrying the bier, five injured

Hamirpur: अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी गोशाला की दीवार, पांच घायल

Tue, 26 Aug 2025 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

 हमीरपुर जिले के ख्याह गांव में अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गोशाला की दीवार गिर गई।

विज्ञापन
Hamirpur:  The wall of the cowshed fell on the people carrying the bier, five injured
अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी गोशाला की दीवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ख्याह गांव में अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गोशाला की दीवार गिर गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया। बीते दिन गांव के वीरेंद्र कुमार की मौत हुई थी। मंगलवार को ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को शमशानघाट ले जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान गांव के रास्ते से गुजरते समय अर्थी लेकर चले लोगों पर गोशाला की दीवार गिर गई। इस हादसे में गांव के विपन शर्मा, शशि शर्मा, ऋषि शर्मा, मुकेश और रमेश घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों ने अर्थी का उठाया था जबकि दो लोग साथ में चले थे।  घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। 
विज्ञापन

 मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक देशराज शर्मा ने बताया कि पांच लोग मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए आए थे। उन्हें हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed