{"_id":"65474e6ea4b147a9fd0192a5","slug":"hamirpur-panchayat-by-election-voting-continues-results-declared-soon-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पंचायतीराज उपचुनाव में 66.54, शहरी निकाय में 73.75 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पंचायतीराज उपचुनाव में 66.54, शहरी निकाय में 73.75 फीसदी मतदान
Sun, 05 Nov 2023 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:19 PM IST
सार
शहरी निकायों के लिए नगर पंचायतों के तहत नगर पंचायत चौपाल में 82.46 और नगर पंचायत अर्की में 71.32 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान करते मतदाता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश में रविवार को हुए पंचायतीराज उपचुनाव में 66.54 फीसदी, जबकि शहरी निकाय उपचुनाव में 73.75 फीसदी मतदान हुआ। पंचायतीराज संस्थाओं में 143 रिक्तियों के लिए 98 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हुए। 8 स्थानों पर कोई नामांकन नहीं हुआ और 36 पदों पर निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
जिला ऊना में एक वार्ड सदस्य के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था, जो छंटनी में रद्द हो गया। जिलावार सिरमौर में सर्वाधिक 81.48, सोलन में 75.97, चंबा में 70.55, बिलासपुर में 66.56, हमीरपुर में 62.69, कांगड़ा में 61.11, मंडी में 65.92, शिमला में 68.52 और ऊना में 61.86 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
शहरी निकायों के लिए नगर पंचायतों के तहत नगर पंचायत चौपाल में 82.46 और नगर पंचायत अर्की में 71.32 फीसदी मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए है।
विज्ञापन