फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IT Department team recovered cash seized laptop and hard disk In Hamirpur

Hamirpur News: आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों को खंगाला, नकदी बरामद, लैपटॉप और हार्ड डिस्क कब्जे में लिए

Sun, 30 Jun 2024 07:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 07:56 PM IST
सार

हमीरपुर में करीब 40 घंटे तक चली मैराथन रेड में आयकर विभाग की टीम ने कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नकदी बरामद की है। लैपटॉप और हार्डडिस्क कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन
IT Department team recovered cash seized laptop and hard disk In Hamirpur
आयकर विभाग की टीम हमीरपुर में दूसरे दिन भी जांच में जुटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हमीरपुर जिले में आयकर विभाग की दिल्ली और चंडीगढ़ से आईं टीमों की रेड दूसरे दिन भी देर शाम तक जारी रही। करीब 40 घंटे तक चली इस मैराथन रेड में आईटी की विभिन्न टीमों ने कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नकदी बरामद की है। लैपटॉप और हार्ड डिस्क कब्जे में लिए हैं। हालांकि नकदी कितनी है, इसका टीम ने खुलासा नहीं किया है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ घरों से भी नकदी बरामद हुई है। टीम ने कारोबारियों के व्यवसाय से जुड़े अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


शराब कारोबारियों की दुकानों और घरों में विभागीय जांच दोपहर तक पूरी कर ली गई है, लेकिन सराफ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में देर शाम तक जांच जारी रही। शनिवार को आधी रात तक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच की। हमीरपुर मुख्यालय में सराफ कारोबारियों के दुकानों में टीम रविवार सुबह नौ बजे से ही दोबारा जांच में जुट गई थी। जबकि पक्का भरो और नादौन क्षेत्र में 10 बजे से जांच शुरू हुई। शराब कारोबारियों के ठेकों का पूरा रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया है। जांच के दौरान कारोबारियों की चल और अचल संपत्ति के तमाम दस्तावेजों को खंगाला गया है।
विज्ञापन


शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों का प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय भी है, ऐसे में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला गया है। शराब और प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े कारोबारियों की जांच दोपहर तक पूरा कर ली गई है। जिला मुख्यालय में सराफ कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रेड देर शाम तक जारी रही। इन कारोबारियों के आभूषण खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड को भी टीम ने कब्जे में लिया है। यह रेड शनिवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई थी। इस दौरान हमीरपुर बाजार में सराफा, पक्का भरो, बोहनी और नादौन क्षेत्र में एक साथ एक समय पर आयकर विभाग ने दबिश दी थी। 20 के करीब गाड़ियों में दिल्ली और चंडीगढ़ से आयकर विभाग की टीम के अधिकारी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के अंदर कटी सुरक्षा कर्मियों की रात
40 घंटे से अधिक समय तक चली रेड में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात अर्धसैनिक बलों के जवानों की रात कारोबारियों की दुकानों और कार्यालयों के भीतर ही कटी। दुकानों के भीतर ही सुरक्षा कर्मियों के लिए सोने की व्यवस्था भी की गई। बाकायदा किराये पर गद्दे भी उपलब्ध करवाए गए। रिकॉर्ड से कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मी रात को दुकानों और कार्यालयों के अंदर ही रहे। कारोबारी और उनके परिवार भी रेड के दौरान कार्यालय व घरों पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed