फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hamirpur MP seat Mukesh Agnihotri and Sukhwinder Sukhu loksabha election 2019

हमीरपुर सीट पर मुकेश और सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 30 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
hamirpur MP seat Mukesh Agnihotri and Sukhwinder Sukhu loksabha election 2019
मुकेश अग्निहोत्री

हमीरपुर लोकसभा सीट पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का संबंध हमीरपुर लोकसभा की हॉट सीट से है। अग्निहोत्री का ऊना तो सुक्खू का हमीरपुर गृह जिला है। पार्टी हाईकमान की नजर इन दोनों नेताओं के गृह जिला से पार्टी प्रत्याशी को मिलने वाले वोटों पर रहेगी। विशेषकर इन दोनों के खुद के विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनावों में पार्टी को बढ़त मिली थी। इसी को लोकसभा चुनाव में दोहराने की कसौटी रहेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही वर्तमान जयराम सरकार में इस लोकसभा सीट से तीन मंत्रियों पर भी जीत का दारोमदार है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, धर्मपुर से आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ से पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी इसी लोकसभा सीट से संबंध रखते हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट में बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा जिला के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लेकिन वर्तमान में 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा और 6 विस सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

विज्ञापन

hamirpur MP seat Mukesh Agnihotri and Sukhwinder Sukhu loksabha election 2019
सुखविंद्र सिंह सुक्खू

जबकि देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह हैं। दिलचस्प तो यह है कि इस सीट पर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के महेंद्र सिंह 11,964 मतों तो घुमारवीं से भाजपा के ही राजेंद्र गर्ग 10,435 मतों से विजयी हुए थे। यह दोनों सीटें भाजपा का गढ़ माने जाते हैं जहां से कांग्रेस को विस चुनावों में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 

2017 के विस चुनावों में यह था 17 सीटों में मतों का अंतर
विस क्षेत्र    भाजपा    कांग्रेस    वोटों का अंतर
धर्मपुर        27931    15967    11964
सुजानपुर        23369    25288    1919
भोरंज        27961    21069    6892
हमीरपुर        25854    18623    7231
नादौन        28631    30980    2349
बड़सर        25240    25679    439
चिंतपुरनी    32488    23909    8579
गगरेट        33977    24657    9320
हरोली        27718    35095    7377
ऊना          28164    31360    3196
कुटलैहड़    31101    25495    5606
झंडूता        29030    24068    4962
घुमारवीं        34846    24411    10435
बिलासपुर        31547    24685    6862
श्री नैना देवी        27077    28119    1042
जसवां परागपुर    23583    21721    1862
देहरा                20,292    8289    12,003
विजयी उम्मीदवार (होशियार सिंह, 24206 निर्दलीय)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed