फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur Medical College collected 300 units of blood during the Corona period

कोरोना काल में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ने जुटाया 300 यूनिट रक्त

Fri, 04 Jun 2021 02:23 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 02:23 AM IST
सार

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 300 से अधिक यूनिट एकत्रित किए गए हैं। यह मुकाम अस्पताल प्रशासन, ब्लड बैंक की टीम और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से हासिल हो पाया है।

विज्ञापन
Hamirpur Medical College collected 300 units of blood during the Corona period
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश के कई अस्पताल रक्त की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने इस क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 300 से अधिक यूनिट एकत्रित किए गए हैं। यह मुकाम अस्पताल प्रशासन, ब्लड बैंक की टीम और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से हासिल हो पाया है।

विज्ञापन


कोरोना के चलते कई जिलों में रक्तदान शिविर नहीं हो पा रहे हैं। रक्तदान की इच्छा रखने वाले लोग भी कोरोना के भय से अस्पतालों में जाकर रक्तदान करने से गुरेज कर रहे हैं। अस्पतालों में कैंसर सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल रहा है। इससे कइयों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। हमीरपुर में स्वयंसेवी संगठन इमरजेंसी में भी 24 घंटे मरीजों को रक्त उपलब्ध करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर चला रहे रक्तदान अभियान
जिला हमीरपुर में नादौन केयर फाउंडेशन, हमीरपुर ब्लड डोनर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब, इंकलाब ब्लड डोनर और बाबा बालक नाथ ब्लड डोनर संस्था समेत आधा दर्जन से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं, विभिन्न छात्र संगठन बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगा रहे हैं। इमरजेंसी में अस्पताल जाकर लोगों की जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। ग्रुप में न केवल हमीरपुर, बल्कि हिमाचल समेत अन्य राज्यों में विभिन्न कंपनियों व सरकारी व अर्ध-सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे युवा भी शामिल हैं। जिले, प्रदेश व राज्य से बाहर भी अगर किसी अस्पताल में भर्ती मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है तो व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला है। कुछ मिनट में स्वयंसेवी संबंधित अस्पताल पहुंच जाते हैं।


इन अस्पतालों में यह है स्थिति
कॉलेज एवं अस्पताल का नाम                                   यूनिट्स
- डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर                      300
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा               100
- डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, सिरमौर           35
- पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चंबा                 23
- इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज शिमला                   200
- लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी             174

ब्लड बैंक हमीरपुर में 300 यूनिट्स उपलब्ध हैं। मरीजों के लिए रक्त की कमी नहीं आनी दी जाती। ब्लड बैंक की टीम और जिले के स्वयंसेवी संगठन बेहतर कार्य कर रहे हैं।
- डॉ. रमेश चौहान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed