फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamari party himachal party meeting in Hamirpur calls for jan jagran abhiyan in Himachal Pradesh

40 विस क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाएगी हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी: सुशांत

Sun, 20 Dec 2020 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
hamari party himachal party meeting in Hamirpur calls for jan jagran abhiyan in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हमीरपुर के बरोहा में हुई। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने की। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के साथ ही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि पार्टी आगामी दिनों में प्रदेश में किसान आंदोलन को लेकर जन जागरण अभियान और 40 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


सुशांत ने कहा कि 3 जनवरी से 23 जनवरी तक प्रदेश भर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा और बड़े मुद्दों पर दो घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया जाएगा। इसके अलावा जिला और मंडल कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के दौरान किसान आंदोलन तथा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के डीए को मूल पेंशन में मर्ज करने और कोरोना की आड़ में 2021 तक कर्मचारियों को डीए न देने के निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. राजन सुशांत ने कृषि कानूनों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ा जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। देश की सरहद पर रक्षा कर रहे सैनिकों की पेंशन में 30 फीसदी कटौती के प्रस्ताव का पार्टी विरोध करती है और सरकार को इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed