आधे हिमाचल में अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी, ऊना में 35 डिग्री पहुंचा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, सोलन में 29.7, सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 31.8, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, नाहन में 30.6, कांगड़ा में 32.4, धर्मशाला में 25.2, शिमला में 24.7 और कल्पा में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.2, कल्पा में 6.3, मनाली में 6.4, कुफरी में 11.8 और शिमला में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 और 15 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
17 अप्रैल को दोबारा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 18 और 19 अप्रैल को भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।