{"_id":"5f98ff508ebc3e9ba81b0c1f","slug":"half-a-dozen-check-posts-ready-to-tighten-the-mining-mafia-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया पर नकेल कसने को आधा दर्जन चेक पोस्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया पर नकेल कसने को आधा दर्जन चेक पोस्ट तैयार
Wed, 28 Oct 2020 10:49 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में खनन माफिया पर कड़ी निगरानी रखने को पहले चरण में खनन विभाग ने आधा दर्जन चेक पोस्ट बना ली हैं। ऊना जिले की सीमा पर पांच और सोलन के बद्दी में एक चेक पोस्ट बनाई गई है। इनमें होमगार्डों की तैनाती की जाएगी। खनन की आड़ में खनिज की चोरी और टैक्स चोरी रोकने के लिए एक-एक वेइंग ब्रिज भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। ये चेक पोस्ट अब शीघ्र ही काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि खनिज की चोरी से सरकार के खजाने को हर साल करोड़ों की चपत लग रही है। अभी तक प्रदेश में खनिज की चोरी रोकने के लिए प्रदेश की सीमा में कोई चेक पोस्ट नहीं थी। ऊना, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों से सबसे ज्यादा खनिज चोरी होता है। इन जिलों में खनन माफिया भी काफी सक्रिय है। इन जिलों के साथ दूसरे राज्यों की सीमाएं भी लगती हैं। राज्य के जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया कहते हैं कि ऊना जिले में पांच और जिला सोलन के बद्दी में एक चेक पोस्ट तैयार कर दी गई है। इनमें खनन विभाग के कर्मचारी और होम गार्ड तैनात रहेंगे। इन चेक पोस्टों में सीसीटीवी कैमरे और वेइंग ब्रिज भी हैं।
विज्ञापन