यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अंब-अंदौरा तक चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सांसद अनुराग ने शेयर किया लेटर
उत्तरी रेलवे ने नंगल डैम रेलवे स्टेशन तक आने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट वीकली एक्सप्रेस ट्रेन का अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर को लिखे पत्र में इस जानकारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला ऊना के अंदौरा से कोलकाता का सफर आसान हो जाएगा। केंद्र सरकार ने नंगल डैम तक चलने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक चलाने की मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों के साथ-साथ उद्योग क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारी गतिविधियों को भी गति मिलेगी। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से बिहार और पश्चिम बंगाल की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।
श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और तीर्थ स्थल गंगा सागर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। इसे लेकर हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को पत्र भेजकर जानकारी दी है। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। अब अंबाला रेलवे मंडल की ओर से ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन का संचालन अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक शुरू होगा। इससे ऊना, अंब, गगरेट, टाहलीवाल और मैहतपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में कार्यरत हजारों कर्मचारी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं, जिन्हें घर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
केंद्र सरकार की विस्तारीकरण की मंजूरी मिलने के बाद अंबाला रेलवे मंडल इसकी समय सारिणी तय कर दी है। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से गुरुमुखी एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार सुबह 6:10 बजे निकलेगी, ऊना में 6:38 बजे पहुंचेगी। नंगल डैम रेलवे स्टेशन से अपने पहले के निर्धारित समय से 7 बजे ही कोलकाता के लिए रवाना होगी। कोलकाता रेलवे सटेशन से गुरुमुखी एक्सप्रेस अपने पहले से तय समयसारिणी से अंब अंदौरा के लिए रवाना होगी। कोलकाता से यह रेल प्रत्येक वीरवार को सुबह 7:40 बजे रवाना होगी। गुरुमुखी एक्सप्रेस नंगल डैम रेलवे स्टेशन होते हुए ऊना रेलवे स्टेशन पर अगले दिन शुक्रवार शाम को 6:35 बजे पहुंचेगी। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचन का समय शुक्रवार शाम 5:10 बजे का रहेगा।
वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को नंगल डैम रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना होती है, जबकि वापसी में गुरुवार को नंगल डैम पहुंचती है। करीब 1805 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 31 घंटे 50 मिनट में तय करती है। अब यह समय बढ़ कर 32 घंटे 50 मिनट हो जाएगा। अभी इस रेल के नंगल डैम रेलवे स्टेशन से कोलकाता तक करीब 11 ठहराव हैं जोकि अब 14 हो जाएंगे।