{"_id":"62bdc7eeb880ae5d174f09b9","slug":"gupt-navratri-begins-in-himachal-s-shaktipeeth-jwalamukhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gupt Navratri 2022: हिमाचल के शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र शुरू, 71 पुजारियों ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gupt Navratri 2022: हिमाचल के शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र शुरू, 71 पुजारियों ने की पूजा
Thu, 30 Jun 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:27 PM IST
सार
विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार को आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं। यह नवरात्र सात जुलाई तक चलेंगे।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार को आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं। यह नवरात्र सात जुलाई तक चलेंगे। पहले नवरात्र पर गुरुवार को कन्या पूजन के साथ एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह, न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना की। 71 पुजारियों और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलाया गया। पुजारी लगातार आठ दिन विश्व कल्याण, विश्व शांति व वैश्विक महामारी के नाश के लिए जप, पूजा व पाठ करेंगे।
विज्ञापन
मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती व अन्य जप व पाठ किए जाएंगे। पुजारी व न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा व सौरभ शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए शुरू हो गए हैं। छह जुलाई को मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। पहले नवरात्र पर विधायक रमेश धवाला ने भी पूजा-अर्चना कर मां के दर पर शीश नवाया।
विज्ञापन