फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Guidelines for regularization of PAT, PTA, Para teachers will be released till July 15

15 जुलाई तक जारी होगी पैट, पीटीए, पैरा अध्यापकों के नियमितीकरण की गाइडलाइन

Sat, 27 Jun 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Guidelines for regularization of PAT, PTA, Para teachers will be released till July 15
सांकेतिक तस्वीर

पैट, पीटीए और पैरा अध्यापकों के नियमितीकरण की गाइडलाइन 15 जुलाई तक जारी होगी। वित्त महकमे से चर्चा के बाद शिक्षा विभाग दोबारा सरकार की मंजूरी को फाइल भेजेगा। शिक्षकों को नियमित नियुक्त देने की तारीख को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आने वाले दिनों में सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद शिक्षा विभाग इस बाबत कोई फैसला लेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल बैठक की प्रोसिडिंग प्राप्त होने के बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


सुप्रीमकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद सरकार इन शिक्षकों को बीते दो साल से नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन दे रही है। अब नियमितीकरण को सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद शिक्षकों ने बैक डेट से नियमित करने की मांग तेज कर दी है। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौहान ने कैबिनेट फैसले पर आभार जताया है। इन्हें साल 2016 से नियमितीकरण का लाभ देने की मांग की है। कहा कि 17 वर्षों से सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक अध्यापकों को 2016 से सम्मानजनक नियमितीकरण का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


अध्यापकों के लंबे कार्यकाल को देखते हुए सरकार 10300+4200 का नया वेतन मान लागू कर नियमितीकरण की अधिसूचना जारी करे। उधर, शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी दर्शन लाल ने कहा कि पीटीए, पैट, पैरा अध्यापकों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश शिक्षक महासंघ हमेशा पैरवी करता रहा है। गत वर्ष जिला ऊना के बनेहड़ा में महासंघ के बैनर तले हुए प्रांतीय अधिवेशन के दौरान इन शिक्षकों को दोगुना वेतन घोषित किया गया था। शिक्षकों को नियमित करने का फैसला लेने पर अनुबंध शिक्षक संघ पीटीए के अध्यक्ष बोविल ठाकुर ने भी सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed