{"_id":"5b0c1bfd4f1c1bb26e8b50f1","slug":"gs-bali-will-conduct-rath-yatra-against-jairam-thakur-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":" जयराम सरकार के खिलाफ रथयात्रा निकालेंगे पूर्व मंत्री जीएस बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार के खिलाफ रथयात्रा निकालेंगे पूर्व मंत्री जीएस बाली
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
Updated Tue, 29 May 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जीएस बाली जयराम सरकार के खिलाफ रथयात्रा निकालेंगे। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली और सीमेंट के दामों में की गई बढ़ोतरी को तीन माह के भीतर कम करे, नहीं तो वह पूरे प्रदेश में रथयात्रा शुरू कर हिमाचल की जनता को जागरूक करने का अभियान छेड़ देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि हिमाचल में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद जिस कंपनी का सीमेंट प्रदेश के लोगों को 370 रुपये में मिल रहा है, वही सीमेंट बैग जालंधर में 300 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 150 दिनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
फिलहाल परिणाम यही निकल रहा है कि इन दिनों सरकार सरक-सरक कर चल रही है। मर्डर, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। बाली ने तंज कसते हुए कहा कि धर्मशाला में कोई मंत्री तक नहीं बैठता। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आंकड़ा 11 लाख पार कर गया है।
विज्ञापन
ऊपर से सरकार ने चुपचाप बेरोजगार भत्ता योजना बंद कर बेरोजगारों से अन्याय किया है। राजधानी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, इससे सीधा पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा।
इस मौके पर पीसीसी सचिव अजय वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा, मान सिंह, निशा चौधरी, मनोज मेहता, चरित चौधरी, मदन लाल, रोशन लाल खन्ना, सुमित खन्ना भी उपस्थित रहे।