फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   GS Bali sit on dharna with students outside DC office

डीसी ऑफिस धर्मशाला के बाहर विद्यार्थियों के साथ धरने पर बैठे जीएस बाली

Fri, 02 Jul 2021 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jul 2021 05:38 PM IST
सार

जीएस बाली ने कहा कि अभी तक प्रदेश में 50 प्रतिशत छात्रों को भी वैक्सीन नहीं लगी है। ऐसे में सरकार विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने की बात कर रही है, जो विद्यार्थियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई है तो ऑनलाइन परीक्षाएं भी ली जा सकती हैं। 

विज्ञापन
GS Bali sit on dharna with students outside DC office
विद्यार्थियों के साथ धरने पर बैठे जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए की जा रही सांकेतिक भूख हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को धर्मशाला डीसी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों के समर्थन में पूर्व मंत्री जीएस बाली भी धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि अगर सरकार विद्यार्थियों की मांगों को नहीं मानती है तो इस आंदोलन को सड़कों पर भी लाया जाएगा। विद्यार्थियों की जान के साथ सरकार को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। जीएस बाली ने कहा कि अभी तक प्रदेश में 50 प्रतिशत छात्रों को भी वैक्सीन नहीं लगी है। ऐसे में सरकार विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने की बात कर रही है, जो विद्यार्थियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई है तो ऑनलाइन परीक्षाएं भी ली जा सकती हैं। बाली ने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कोरोना में कितने लोगों की जान चली गई, लेकिन आज तक सरकार ने उनके परिजनों की सुध नहीं ली। बाली ने कहा कि कोरोना की वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए और कई बेरोजगार होने की कगार पर हैं, लेकिन सरकार न तो बेरोजगारी पर लगाम लगा पाई और न ही महंगाई पर। आज आम जनता का जीवन मुश्किल होगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, दाल और सरसों के तेल से लेकर हर चीज महंगी होती जा रही है, लेकिन सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed