फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   groom arrived with the wedding procession, neither bride nor her house found, nowPanchayat took big decision

Himachal: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, गांव में न मिली दुल्हन न उसका घर, अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला

Wed, 29 Jan 2025 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को बरात लेकर पहुंचे दूल्हा परिवार को दुल्हन का घर न मिलने के मामले में बिचौलिया महिला की ओर से परिवार को धोखे में रखने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
groom arrived with the wedding procession, neither bride nor her house found, nowPanchayat took big decision
शादी के नाम पर धोखे के बाद अपनी बात रखते बराती व गांव वाले। - फोटो : संवाद

विस्तार

सज-धजकर और सेहरा बांधे दूल्हा बरातियों के साथ गाड़ी में दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन उसे न तो दुल्हन मिली और न ही दुल्हन का घर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के सिंगा गांव में मंगलवार को एक युवक की शादी से जुड़ा बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया। सुबह के समय कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से बराती गाड़ियों में सवार होकर सिंगा गांव पहुंचे। सिंगा के ग्रामीण भी बरात आती देख सोच में पड़ गए। बरातियों ने ग्रामीणों से पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। लोगों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। यह सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने दुल्हन की फोटो दिखाई तो ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। अब मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। मामले में  ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। 
विज्ञापन

पंचायत ने लिया ये फैसला
हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को बरात लेकर पहुंचे दूल्हा परिवार को दुल्हन का घर न मिलने के मामले में बिचौलिया महिला की ओर से परिवार को धोखे में रखने की बात सामने आई है। बुधवार सुबह पंचायत के समक्ष दोनों पक्ष बैठे। फैसला लिया कि शादी की तैयारियों में दूल्हा पक्ष का जितना भी खर्च हुआ, वह आरोपी महिला चुकाएगी। ग्रामीणों को महिला का बायकॉट करने के निर्देश दिए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि आरोपी महिला को गांव से बाहर किया जाए। दूल्हा परिवार बंगाणा के नारी गांव का है। पंचायत प्रधान राम कुमार ने बताया कि महिला बिचौलिया की धोखेबाजी ने पूरा माहौल खराब किया है। दूल्हे वालों ने शादी का पूरा खर्च रीति-रिवाज से किया। दूल्हे वालों ने बताया कि शादी में उनका 5.86 लाख रुपये खर्च हुआ। पंचायत ने फैसला किया है कि महिला शादी का पूरा खर्च दूल्हे वालों को देगी। पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला मामला    
बता दें, मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। सिंगा के ग्रामीण भी बरात देख सोच में पड़ गए। ग्रामीणों ने दूल्हा पक्ष से पूछा कि आपको कहां जाना है। इस पर बरातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। उन्होंने दुल्हन की फोटो दिखाई तो पता चला कि लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। शादी की बिचौलिया नारी गांव की महिला भी गाड़ी से उतरी और कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करती हूं। बहाना बनाकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई। महिला वापस नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बरातियों को भी शक हुआ।

विज्ञापन

एसपी ने ये कहा
बिचौलिया महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही है। इस पर शक और गहरा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में सवार होकर महिला को घेरा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बरातियों को पंचायत घर लेकर जाया गया। शाम पांच बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना सदर पुलिस के पास भेजा। देर शाम तक दूल्हा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि आरोपी महिला और उसका पति रात को थाना सदर में पेश हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed