फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Great responsibility on workers in times of crisis: Patil

संकट की घड़ी में कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी: पाटिल

Wed, 29 Apr 2020 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Great responsibility on workers in times of crisis: Patil
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी का प्रयास लॉकडाउन की वजह से लोगों को आ रही समस्याओं को दूर करने का है।  बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षों, महासचिवों और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महामारी से लड़ने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। यह महामारी देश में विदेश से आई है।

विज्ञापन


पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही सरकार को सचेत किया था। कांग्रेस आज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित है। बेरोजगारी, गिरती देश की विकास दर, महंगाई ऐसी जटिल समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने  कहा कि सभी नेता एकजुट होकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सरकार से कांग्रेस को लड़ाई लड़नी पड़ेगी। कांग्रेस उपाध्यक्षों ,महासचिवों एवं कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि भाजपा आपदा की घड़ी में भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही। 

विज्ञापन

बाहर फंसे लोगों का भारी तादाद  में बेहद आना चिंताजनक: राठौर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रदेश के बाहर फंसे लोगों के एकाएक भारी तादाद में आना चिंताजनक है।  कहीं ऐसा न हो कि हमारा सुरक्षा चक्र ही टूट जाए।

प्रदेश के लोग इस संक्रमण से पहले ही सहमे हुए हैं और पिछले दो दिन में पंजाब से लगती सीमा पर एकाएक भारी तादाद में लोगों का आना बेहद गंभीर हो सकता है। कांग्रेस प्रदेश के बाहर फंसे लोगों को अपने घर आने का कांग्रेस विरोध नही कर रह पर इनके यहां आने का पूरा प्रोटोकॉल फॉलो किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed