फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Great Himalayan National Park, Tirthan Wildlife Sanctuary Best in the country

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, तीर्थन वन्यजीव अभ्यारण्य देश में सर्वश्रेष्ठ

Fri, 15 Jan 2021 12:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jan 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Great Himalayan National Park, Tirthan Wildlife Sanctuary Best in the country
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क(फोटो)

 हिमाचल प्रदेश के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और तीर्थन वन्यजीव अभ्यारण्य कुल्लू को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिबंधित संरक्षित क्षेत्र के रूप में स्थान दिया गया है। सैंज वन्यजीव अभ्यारण्य को भी शीर्ष पांच में स्थान दिया गया है। यह जानकारी प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया ने दी है। पठानिया ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने 11 जनवरी को नई दिल्ली में भारत में राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के प्रबंधन प्रभावशाली मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में ही देश के पांच सबसे अच्छे प्रतिबंधित संरक्षित क्षेत्रों में से हिमाचल से संबंधित तीन क्षेत्रों ने अपना स्थान बनाया है। प्रभावशाली प्रबंधन का मूल्यांकन कई मापदंडों के आधार पर किया जाता है। इसमें यह परिभाषित किया जाता है कि राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभ्यारण्य का प्रबंधन किस प्रकार से किया जा रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के 13 संरक्षित क्षेत्रों समेत राष्ट्रीय स्तर पर 146 राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य की मूल्यांकन प्रक्रिया भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून तथा स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं की एक टीम के माध्यम से की गई है। अंकों में स्टाफ की स्थिति, वित्तीय संसाधनों के प्रावधान, संरक्षण की सीमा, संरक्षण मूल्यों के प्रति समुदायों की भागीदारी और जागरूकता सहित विभिन्न मापदंडों का मूल्यांकन किया गया है। राष्ट्रीय औसत 62 प्रतिशत की तुलना में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और तीर्थन वन्यजीव अभ्यारण्य ने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि सैंज वन्य जीव अभयारण्य ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed