{"_id":"5fce0a3b8ebc3ecf940db2eb","slug":"grandmother-and-grandson-died-in-tragic-road-accident-in-baddi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक सड़क हादसे में दादी-पोते की मौत, दोनों के सिर से गुजर गया टिपर का टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक सड़क हादसे में दादी-पोते की मौत, दोनों के सिर से गुजर गया टिपर का टायर
Mon, 07 Dec 2020 04:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर बद्दी बस स्टैंड के समीप एक टिपर के नीचे आने से माजरू गांव के दादी-पोते की मौत हो गई। टिपर का टायर दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया। आरोपी चालक मौके से फरार है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोपहर बाद दोनों का जस्सू खड्ड में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह (20) पुत्र बग्गाराम निवासी मजारू व कौशल्या देवी (65) पत्नी नसीब सिंह बाइक पर सवार होकर बद्दी बस अड्डे आ रहे थे।
विज्ञापन
कौशल्या देवी को उसका पोता बाइक पर बस में बैठाने के लिए बद्दी आ रहा था। बस स्टैंड के मुहाने पर ही एक टिपर में महिला का शॉल फंस गया, जिससे दोनों बाइक से गिर गए। बाइक से गिरते ही टिपर का टायर दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने टिपर एचपी 12सी 2645 को सीज कर लिया है। चालक घटना के बाद फरार है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन