फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Grand meeting of God Narayan and Chaplandu Nag in Chaplandi fair, dance was also the center of attraction

Kullu News: चपलांदी मेले में देवता नारायण और चपलांदू नाग का भव्य देव मिलन, नृत्य भी रहा आकर्षण का केंद्र

Tue, 10 Oct 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

 मंडी जिला के छतरी के चपलांदी मेले में देवता सत्य नारायण पहली बार पहुंचे है। देवता चपलांदू नाग के सम्मान में मनाए जाने वाले मेले में देवता का भव्य स्वागत हुआ है। 

विज्ञापन
Grand meeting of God Narayan and Chaplandu Nag in Chaplandi fair, dance was also the center of attraction
देवता नारायण और चपलांदू नाग का भव्य देव मिलन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सीमांत क्षेत्र मंडी के चपलांदी मेले में देवता सत्य नारायण लाव लश्कर के साथ पहुंचे। देवता चपलांदू नाग के सम्मान में मनाए जाने वाले मेले में देवता का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मेले में देवता नारायण और चपलांदू नाग का देव मिलन हुआ। मिलन के बाद तीन दिनों तक मेला स्थल पर देवनृत्य आकर्षण रहा। लोगों ने नाटी डालकर खूब मनोरंजन किया। ढोल नगाड़ों की थाप से पूरी घाटी देवमयी हो गई है। मेले में देवता सत्य नारायण के पधारने पर लोगों ने खुशी जताई।

विज्ञापन


देवता के देवलू रोशन शर्मा, रमेश चंद, संजय कुमार, कुमार सिंह तथा रणजीत सिंह ने कहा कि देवता सत्य नारायण पहली बाद चपलांदी मेले में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। देवता का लोगों ने भव्य स्वागत किया। मेले में मंडी जिले की देव संस्कृति के साथ सामाजिक परिवेश को नजदीक से जानने का अवसर मिला है। देवता के साथ बनाला, जुहड़, दपांदा और जुहड़ गांव के लोगों ने भी मेले में भाग लिया। मेले में देव नृत्य के साथ नाटी हुई और स्थानीय महिला मंडलों ने भी अपनी समृद्ध संस्कृति को नाटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि देवता का यह दौरा करीब एक सप्ताह तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed