{"_id":"5c9b9cafbdec22141f00ea1d","slug":"grace-marks-to-viii-and-ninth-class-students-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आठवीं और नौवीं के छात्रों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आठवीं और नौवीं के छात्रों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स
Wed, 27 Mar 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों को वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय के पेपर में ग्रेस मार्क्स मिलेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने के निर्देश दिए हैं। इससे सूबे के हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र में दोनों कक्षा के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र की प्रिटिंग में कुछ गलती पाई गई है। इसको लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड को शिकायतें आई थीं, जिस पर बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए ग्रेस मार्क्स देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने आठवीं कक्षा के छात्रों को एक-एक नंबर के तीन प्रश्नों के ग्रेस नंबर और नौवीं कक्षा के छात्रों को दो प्रश्न के दो ग्रेस नंबर देने की हिदायत दी है। बोर्ड ने सूबे के 10 जिलों के उपनिदेशकों को ग्रेस नंबर देने बारे सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि अध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी ने आठवीं के छात्रों को तीन और नौवीं के छात्रों को दो ग्रेस नंबर देने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र में कुछ प्रिंटिंग के कारण त्रुटियां पाई गई थीं।