फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt will reconsider the condition of filling 24 kg apples in a box Horticulture Minister assured

Shimla News: एक पेटी में 24 किलो सेब भरने की शर्त पर पुनर्विचार करेगी सरकार, बागवानी मंत्री ने दिया आश्वासन

Mon, 03 Jul 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने बागवान संगठनों और आढ़ती यूनियनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही पेटी में अधिकतम 24 किलो सेब भरने की शर्त लगाई थी। अगर यह फैसला हित में नहीं है तो सरकार इस पर पुनर्विचार करेगी। 

विज्ञापन
Govt will reconsider the condition of filling 24 kg apples in a box Horticulture Minister assured
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया पराला मंडी का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

 एक पेटी में अधिकतम 24 किलो सेब भरने की शर्त पर सरकार पुनर्विचार करेगी। सोमवार को पराला मंडी में बागवानों की मांग पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह आश्वासन दिया है। नेगी यहां मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवान संगठनों और आढ़ती यूनियनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही पेटी में अधिकतम 24 किलो सेब भरने की शर्त लगाई थी। अगर यह फैसला हित में नहीं है तो सरकार इस पर पुनर्विचार करेगी। जल्द ही हितधारकों की बैठक बुलाकर उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार को 24 किलो के निर्णय में बदलाव कर यूनिवर्सल कार्टन लागू करना चाहिए। वहीं, ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने बागवानी मंत्री के सामने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बागवान चाहे 25 किलो लाएं या 26 किलो, कोई बंदिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का वरिष्ठ विधायक होने के नाते जनता की आवाज मंत्री के सामने रखी है। देखते हैं सरकार क्या निर्णय लेती है।
विज्ञापन


यूनिवर्सल कार्टन और एपीएमसी एक्ट लागू करे सरकार
संयुक्त किसान मंच संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने यूनिवर्सल कार्टन लागू करने, एपीएमसी एक्ट 2005 को सख्ती से लागू करने और मंडियों में आढ़तियों द्वारा की जा रही 2 रुपये प्रति पेटी अवैध कटौती तुरंत बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की छूट
सेब उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि 24 किलो की शर्त गुमराह करने की कोशिश है। आढ़ती जिस तरह सरकार को चंदा दे रहे हैं, इससे साफ है कि लूट की छूट देने को पुराना ढर्रा लागू करने की तैयारी है। विधायक कुलदीप राठौर के बयान से भी यह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि बागवानों से हमदर्दी है तो यूनिवर्सल कार्टन लागू करें।

 

सेब सीजन की तैयारियां पूरी, छह जगह स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष
वहीं, जिला में सेब सीजन के सुचारू संचालन और बागवानों को सुविधा मुहैया करवाने के मकसद से प्रशासन की सभी तैयारियां अंतिम चरण पर है। 15 जुलाई से 15 अक्तूबर तक सेब सीजन चलेगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक सीजन पीक पर होगा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहर के शोघी बैरियर से लेकर छराबड़ा तक 350 जवान सड़कों पर तैनात होंगे। ड्रोन के माध्यम से भी ट्रैफिक को सुचारू बनाया जाएगा। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि सेब सीजन की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से मुख्य नियंत्रण कक्ष फागू में स्थापित किया है।

सहायक नियंत्रण कक्ष शोघी, गिरिपुल, नारकंडा, फैडिज पुल, बलग तथा कुड्डू में स्थापित किए हैं, जो 15 जुलाई से क्रियान्वित किए जाएंगे। नियंत्रण कक्ष में आईडी कार्ड बनाने, पेटियों की गणना तथा धन एकत्र करने तथा गाड़ियों के आने जाने के आंकड़े दर्ज करने के लिए साॅफ्टवेयर की सहायता से कार्य किया जाएगा। भारी बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध ना हो और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे इसके लिए लोक निर्माण विभाग को मशीनरियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

शोघी से ट्रक वाया बड़ागांव होकर चलेंगे
सेब सीजन के दौरान शिमला शहर में आम लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़े इसलिए पुलिस विभाग ने प्लान तैयार किया है। सेब के ट्रकों को बाईपास से ही भेजा जाएगा। टुटीकंडी बाईपास और ढली दोनों जगह पुलिस के नाके लगेंगे। यहां से कोई ट्रक आता भी है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा। रात के समय शहर के कारोबारियों का सामान लेकर आने वाले ट्रकों की आवाजाही में कोई बदलाव नहीं होगा। शोघी से सभी ट्रकों को वाया बड़ागांव, मैहली होते हुए ढली भेजा जाएगा। एकसाथ ट्रकों को मंडियों में नहीं भेजा जाएगा। एक समय में कुछ गाड़ियों को मंडियों में भेजा जाएगा, जब यह अनलोड हो जाएगी तब दूसरी गाड़ियां भेजी जाएगी।

 

सेब सीजन में दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
 सेब सीजन के दौरान दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एपीएमसी के साथ मिलकर जागरूकता शिविर लगाएंगे। इसमें वाहन चालकों के लिए मेडिकल कैंप सहित ट्रैफिक नियमों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हर मंडी का निरीक्षण करेंगे। मंडियों के आसपास वाहन पार्क करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध होंगे। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि सेब सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फागू में कंट्रोल रूम 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी दौरान यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed