फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt will join the every village of Himachal to Ambulance Road

हर गांव को एंबुलेंस रोड से जोडे़गी सरकार: कंवर

Sat, 09 Feb 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
govt will join the every village of Himachal to Ambulance Road

सरकार प्रदेश के हर गांव को एंबुलेंस रोड से जोडे़गी। सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह जानकारी विधायक अनिरुद्ध सिंह के सड़कों का एकमुश्त निपटारा करने के लिए नीति संकल्प प्रस्ताव के जवाब में दी। 

विज्ञापन


कंवर ने बताया कि यह बात सही है कि प्रदेश के कई गांव सड़क से वंचित हैं। इनमें सड़कों का निर्माण मनरेगा में कनवरजेंस के माध्यम से किया जाएगा। सरकार 14वें वितायोग से सिफारिश करेगी।
विज्ञापन


बताया कि सरकार पंचायतों में सचिवों के 300 खाली पद शीघ्र भरेगी। गांवों में सड़कों के निर्माण को सरकार हर पंचायत से दो-दो प्राथमिकताएं लेगी। सड़क निर्माण के दौरान क्वालिटी और ग्रेडिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभाग में टेक्निकल विंग का गठन किया जाएगा। मामला पहले मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। पंचायतों के विकास को सरकार मनरेगा कजवरजेंस के माध्यम से ग्राम सरोवर और वन सरोवर का निर्माण करेगी।

राखी पर्व पर 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

govt will join the every village of Himachal to Ambulance Road

संकल्प प्रस्ताव में अनिरुद्ध सिंह के अलावा रामलाल ठाकुर, रमेश ध्वाला, सुंदर सिंह, सुरेश कश्यप, राकेश जम्वाल, बलवीर वर्मा और राकेश सिंघा ने भी विचार रखे।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सरकार ने राखी पर्व पर सरकार ने 15000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री ने बताया कि 14वे वित्तायोग से प्रदेश को 1176 करोड़ मिले हैं। इसमें 1176 करोड़ पंचायतों को दिए गए हैं। उन्होंने विधायकों से अपनी प्राथमिकता तय करने को कहा।

किसानों को मिलेगा नुकसान का उचित मुआवजा: मारकंडा 

govt will join the every village of Himachal to Ambulance Road

प्रदेश सरकार किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान का मामला प्रभाव तरीके से केंद्र सरकार से उठाएगी। विधायक राकेश सिंघा ने विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प की तहत किसानों को बीमा लाभ देने के लिए ठोस नीति बनाए जाने का मामला उठाया।

जवाब में कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश में 80 फ ीसदी किसान हैं। वर्ष 2016 में यहां फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई थी। योजना में खरीफ  की फसल ली जाती है। आलू, टमाटर , मटर, फूलगोभी को भी इसमें कवर किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऊना जिले का आलू क्रॉप इंश्योरेंस में इसी साल से डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जानकारी देने के लिए वैदर स्टेशन लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मोदी फोबिया है, जो कह रहा है कि बीमा कंपनियां मोदी सरकार की हैं।

विपक्ष का कंपनियाें का पैसा खाने का आरोप सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि यह वही कंपनियां हैं, जो कांग्रेस सरकार के समय से किसानों का फसल बीमा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्रों की उन फसलों का ब्योरा दें, दें जो किसी भी बीमा के अधीन नहीं आती हैं।

सरकार इन्हें फसल बीमा योजना में शामिल करेगी। इससे पहले सिंघा के अलावा बलबीर सिंह, राकेश पठानिया, जगत सिंह नेगी, सुरेंद्र शौरी और विक्रम जरियाल ने किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने को विशेष नीति बनाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed