{"_id":"5d8ccbef8ebc3e01586f00af","slug":"govt-will-assist-filmmakers-highlighting-himachal-s-natural-beauty-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्माताओं को हर संभव मदद देगी हिमाचल सरकार: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म निर्माताओं को हर संभव मदद देगी हिमाचल सरकार: मुख्यमंत्री
Thu, 26 Sep 2019 08:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार संचार के विभिन्न साधनों के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन क्षमता को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व अर्जुन पुरस्कार विजेता वर्षा बेदी तथा कॉटेंट फ्लो फिल्म्स एवं वेब सीरीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुराद अली खान से मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के इच्छुक फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्में और टेलीविजन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक साधन बन गए हैं। वर्षा बेदी ने मुख्यमंत्री को अपनी फिल्म खनौर (कड़वे चेस्टनट) का ‘प्रोमो’ भी दिखाया।
विज्ञापन