{"_id":"6558db7764cd23180108ee57","slug":"govt-took-possession-of-hotel-wild-flower-hall-in-the-morning-stay-imposed-in-the-evening-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सुबह सरकार का कब्जा, शाम को लगा हाईकोर्ट से स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सुबह सरकार का कब्जा, शाम को लगा हाईकोर्ट से स्टे
Sat, 18 Nov 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:13 PM IST
सार
छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सरकार ने शनिवार को कब्जा ले लिया। कब्जे के कुछ ही घंटों के भीतर कंपनी हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर आई गई।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला जिले के छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सरकार ने शनिवार को कब्जा ले लिया। कब्जे के कुछ ही घंटों के भीतर कंपनी हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर आई गई। हाईकोर्ट ने होटल पर कब्जे के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। कंपनी ने दल सरकार ने जल्दबाजी दिखाते हुए हाईकोर्ट के आदेशों को अन्यथा लेकर होटल अपने अधीन ले लिया। कोर्ट ने प्रार्थी कंपनी की दलीलों पर फिलहाल सहमति जताते हुए कहा कि सरकार से विकल्प पूछा था कि न की संपत्ति पर कब्जे के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
लंबे समय से संपत्ति को लेकर प्रदेश सरकार और होटल ग्रुप के बीच कोर्ट केस चल रहा है। इस पर शनिवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर कब्जा ले लिया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि न्यायालय की अनुमति के बाद कब्जा लिया गया। होटल समूह को करीब 120 करोड़ सरकार को देने हैं। मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति से यह मामला सुलझ पाया है। होटल में ठहरे सैलानियों और बुकिंग करवाने वाले लोगों को काेई समस्या पेश नहीं आएगी। होटल का संचालन जैसे चल रहा है, उसी तरह चलता रहेगा।
विज्ञापन