फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt schools will remain open in himachal on 2 october

हिमाचल में आज खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, अध्यापक संघ ने जताया विरोध

Tue, 02 Oct 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
govt schools will remain open in himachal on 2 october

गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश में सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश में सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।इस दौरान क्विज, भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोमवार को सभी प्राइमरी, सीनियर सेकेंडरी, हाई स्कूलों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

govt schools will remain open in himachal on 2 october

उधर, राजकीय अध्यापक संघ ने सोमवार शाम को स्कूल खुले रखने के जारी किए आदेशों का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टी होने के बाद यह आदेश जारी किए हैं। ऐसे में कई स्कूलों तक इनकी जानकारी भी नहीं पहुंची है।

सोमवार शाम तक इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के लिए पहले ही कैलेंडर जारी करने चाहिए। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि मंगलवार को कुछ कार्यक्रमों का आयोजन करने की जगह पूरा दिन ही वर्किंग रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed