फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt is misleading about national highways: Rathore

राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर गुमराह कर रही सरकार: राठौर

Thu, 20 Jun 2019 04:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
govt is misleading about national highways: Rathore

कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को लेकर लोगों को गुमराह करती आई है। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दौरान भी भाजपा नेताओं ने इसे अपनी एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए झूठे आंकड़े पेश किए, जबकि धरातल में आज दिन तक इस में कोई भी काम नही हुआ है।प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उच्च न्यायालय में सरकार के हलफनामे से साफ है कि प्रदेश में बनने वाले 69 राजमार्गों की अभी पूरी तरह डीपीआर भी नहीं बनी है।

विज्ञापन


हैरानी यह भी है कि अब इसके निर्माण के लिए नई नीति बनाने की बात कही जा रही है, जबकि इनकी डीपीआर बनाने में ही अब तक 24 करोड़ खर्च कर दिए हैं। कुलदीप राठौर ने कहा कि आज प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ उच्च मार्गों की दयनीय स्थिति से यहां आने वाले पर्यटकों के साथ प्रदेश के लोग भी परेशान हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शिमला कालका फोरलेन लोगों की परेशानी का कारण बना

खस्ता हालत सड़कों की मरम्मत की और प्रदेश सरकार का कोई ध्यान ही नहीं है। धीमी गति से बन रहे शिमला कालका फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों की परेशानी का कारण बना है।

राठौर ने कहा है कि कुछ ही दिनों में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। प्रदेश के राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ता हालत और भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सेब सीजन से पहले सड़कों की खस्ता हालत से किसान बागवान भी चिंतित होने लगे हैं।

राठौर ने सरकार से मांग की है कि वह बरसात के मौसम से पहले सड़कों की दशा को सुधारें और पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम पर बोले गये झूठ के लिए प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed