फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt approves 21,884 applications for social security pension in Himachal social security pension

Himachal: हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 21,884 आवेदनों को सरकार से स्वीकृति

Fri, 06 Oct 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 09:42 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में लंबित चल रहे 21,884 पेंशन के नए मामलों को मंजूरी प्रदान की है। अब इन पात्र लाभार्थियों को विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
Govt approves 21,884 applications for social security pension in Himachal  social security pension
पेंशन(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में लंबित चल रहे 21,884 पेंशन के नए मामलों को मंजूरी प्रदान की है। अब इन पात्र लाभार्थियों को विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त होगा। निदेशालय ने यह मंजूरी एक अक्तूबर 2023 से प्रदान की है। नए मामलों को स्वीकृति प्रदान करने के बाद अब पूरे प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 7,83917 हो गई है। वर्तमान में हमीरपुर में सामाजिक कल्याण विभाग 50,808 पात्रों को पेंशन लाभ प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन


हमीरपुर में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 891, विधवा, एकल नारी पेंशन योजना के 231, अक्षम राहत भत्ता योजना के 115 नए लाभार्थियों को शामिल किया गया है। जिले में 1,237 लाभार्थियों को पेंशन योजना में 1 अक्तूबर से शामिल किया गया है। इसी तरह जिला बिलासपुर के 924, चंबा के 1,657, पांगी से 30, भरमौर के 60, कांगड़ा के 4,966, मंडी के 2,776 और कुल्लू के 1,168 पात्रों को पेंशन लाभ प्रदान करने के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन


शिमला जिले के 2,533 लोगों को सामाजिक कल्याण विभाग ने नए पेंशन लाभ प्रदान करने की स्वीकृति दी है। सिरमौर के 1,637, सोलन से 1,617, ऊना के 2,936, किन्नौर जिला के 288 और लाहौल-स्पीति के 55 पात्रों को नए पेंशन लाभ दिए जाएंगे। उधर, सामाजिक कल्याण विभाग हमीरपुर के जिला अधिकारी राकेश पुरी ने बताया कि निदेशालय के आदेश अनुसार एक अक्तूबर से 21,884 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed