फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govind thakur said that the purpose of the new education policy of 11 pages is to bring change in the behavior of children.

गोविंद बोले- 11 पन्नों की नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन लाना

Thu, 30 Sep 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 08:57 PM IST
सार

 11 पन्नों की इस नीति का उद्देश्य बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन लाना है। इससे पश्चिमी सोच वाली शिक्षा लुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई शिक्षा नीति को कार्यान्वित करने वाला देश का पहला राज्य बनने का प्रयास कर रहा हैं।

विज्ञापन
Govind thakur said that the purpose of the new education policy of 11 pages is to bring change in the behavior of children.
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति बच्चों को मानसिक तनाव से बाहर निकालने में सहायक सिद्ध होगी। यह शिक्षा नीति 21वीं सदी के युवाओं का कौशल बढ़ाएगी। 11 पन्नों की इस नीति का उद्देश्य बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन लाना है। इससे पश्चिमी सोच वाली शिक्षा लुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई शिक्षा नीति को कार्यान्वित करने वाला देश का पहला राज्य बनने का प्रयास कर रहा हैं। इसके लिए गत वर्ष 8 सितंबर को राज्य टास्क फोर्स का गठन भी किया जा चुका है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री वीरवार को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना की ओर से जुखाला डाइट के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति संवाद एवं हितधारक विचार-विमर्श पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देशभर के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों के सुझावों का समावेश है, जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मां के गर्भकाल से ही शिशु को राष्ट्रीयता के साथ ज्ञान की धारा से जोड़ना ही इस शिक्षा नीति का उद्देश्य है। 
विज्ञापन


हर स्कूल, कॉलेज में शुरू होगा स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण: गोविंद
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। बच्चों को भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के साथ जोड़ा जाए। शिक्षा मंत्री बिलासपुर के लुहणू में भारत स्काउट एंड गाइड की स्टेट काउंसिल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत स्काउट एंड गाइड के साथ लगभग 35 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक जुड़े हैं। 216 देशों में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा इसके सदस्य हैं। भारत स्काउट एंड गाइड का उद्देश्य उच्च स्तर शिक्षा देना, सामाजिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और भौतिक विकास करना है। बैठक में मुख्यमंत्री को भारत स्काउट एंड गाइड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शिक्षा मंत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. अमरजीत भारत स्काउट एंड गाइड की स्टेट काउंसिल के लिए स्टेट कमिश्नर मनोनीत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed