{"_id":"6398493fe8fc6130da370c28","slug":"governor-visits-biolia-school-teaches-students-to-develop-good-habits-read-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: राज्यपाल ने किया ब्योलिया स्कूल का दौरा, विद्यार्थियों को अच्छी आदतें विकसित करने की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: राज्यपाल ने किया ब्योलिया स्कूल का दौरा, विद्यार्थियों को अच्छी आदतें विकसित करने की दी सीख
Tue, 13 Dec 2022 03:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Dec 2022 03:14 PM IST
सार
संवाद कार्यक्रम के तहत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को शिमला के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने किया ब्योलिया स्कूल का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम के तहत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को शिमला के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अच्छी आदतें विकसित करने व पुस्तकें पढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुस्तकें पढ़कर ज्ञान अर्जित करें और उसे अन्यों के साथ बांटे। उन्होंने कहा कि पुस्तकें उनकी सच्ची मित्र होती हैं, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
विज्ञापन
हमें हर प्रकार की देश-दुनिया की जानकारी पुस्तकों से मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें महापुरुषों की जीवनी को पढ़ना चाहिए। पुस्तक पढ़ने से उनमें और पुस्तकें पढ़ने की रुचि पैदा होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें भेंट की तथा बच्चों से उन्हें पढ़ने के बाद अपने अनुभव चिट्ठी के द्वारा उन्हें बताने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यपाल ने शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्हें बच्चों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें उपलब्ध करवाएं ताकि उनमें पढ़ने का भाव पैदा हो। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया की प्रधानाचार्य निशा भलूनी ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन