फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Shiv Pratap Shukla said that there should be no politics regarding the declaration of national disast

Shimla News: राज्यपाल बोले- राष्ट्रीय आपदा की घोषणा को लेकर नहीं होनी चाहिए राजनीति

Sat, 19 Aug 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 08:22 PM IST
सार

शनिवार को राजभवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस मामले में मत घसीटो। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष को इस मामले में राजनीति नहीं करने की सलाह भी दी। राज्यपाल ने कहा कि इस समय राजनीति करने के लिए नहीं है।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla said that there should be no politics regarding the declaration of national disast
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। शनिवार को राजभवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस मामले में मत घसीटो। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष को इस मामले में राजनीति नहीं करने की सलाह भी दी। राज्यपाल ने कहा कि इस समय राजनीति करने के लिए नहीं है। प्राकृतिक आपदा में विपरीत परिस्थितियों से हिमाचल प्रदेश गुजर रहा है। अभी तो प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई है। शिमला में भारी नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में शहरी विकास और नगर नियोजन विभाग को समीक्षा करनी चाहिए कि प्रदेश में अभी तक जो भवन निर्माण हुए हैं, क्या वो सही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए आगे के लिए रणनीति बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


गलत तरीके से निर्माण नहीं होने चाहिए। भविष्य में भवनों को सुरक्षित करने के लिए नियमों को और सख्त करने की जरूरत है। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य विपरीत परिस्थिति से गुजर रहा है। इस आपदा से निपटने के लिए हर व्यक्ति सहयोगी बना है। राजभवन भी अपने स्तर पर राहत देने का काम कर रहा है। राजभवन ने राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से अभी तक 11 वाहन राहत सामग्री के भेजे हैं। मैंने कई क्षेत्रों का दौरा किया तथा प्रभावित से भी मिला। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर भी केंद्र सरकार को यहां परिस्थितियों से अवगत करवाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी मदद की है और उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की टीम ने जो आंकलन किया है उसके आधार पर आगे भी मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed