फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Shiv Pratap Shukla expressed displeasure over not opening drug-free and rehabilitation centers in the

Shimla: प्रदेश में नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र नहीं खोले जाने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जताई नाराजगी

Thu, 24 Jul 2025 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jul 2025 04:40 PM IST
सार

गुरुवार को राजभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से केवल बयान आ रहे हैं कि सिरमौर में जमीन देखी जा रही है।यह कब तक बंनकर तैयार होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla expressed displeasure over not opening drug-free and rehabilitation centers in the
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र नहीं खोले जाने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को राजभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से केवल बयान आ रहे हैं कि सिरमौर में जमीन देखी जा रही है। यह कब तक बंनकर तैयार होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। राज्य सरकार ने तुरंत ध्यान नहीं दिया तो उड़ता पंजाब की तरह उड़ता हिमाचल हो जाएगा। कहा कि नशे की मांग खत्म करने के लिए जन जागरण जरूरी है। पंजाब सरकार जागरूक हो गई है तो हिमाचल सरकार को भी जागरूक होना चाहिए। शुक्ल ने कहा कि नशा मुक्त केंद्र को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। नशा मुक्त अभियान में मुझे पंचायतों से सबसे ज्यादा सहयोग मिला। कहा कि काशी संकल्प यात्रा को पूरे देश में लेकर जाएंगे।

विज्ञापन



आपदा पर केंद्रीय मदद के सवाल पर यह कहा
राज्यपाल ने कहा कि सीएम की इस बात से सहमत नहीं हूं कि जयराम ठाकुर केंद्र सरकार से बात करें।  सीएम सुक्खू जयराम ठाकुर को केंद्र सरकार के पास लेकर क्यों नहीं गए, केंद्र से मदद पर बात करना राज्य सरकार का काम है, जयराम ठाकुर का नहीं। केंद्र से मदद मांगेंगे तो जरूर मिलेगी, मुझसे इस मामले पर राज्य सरकार ने कोई बात नहीं की है।  प्रदेश में आई आपदा के नुकसान का आंकलन केंद्र सरकार कर रही है, जमीन देना और बसाने का काम राज्य सरकार का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed