Shimla: राज्यपाल बोले- हिमाचल के विकास के लिए समर्पित रहा वीरभद्र सिंह का जीवन
अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का पूरा जीवन हिमाचल के लिए विकास के लिए समर्पित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का पूरा जीवन हिमाचल के लिए विकास के लिए समर्पित रहा। उनको उनके किए कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। यह हर्ष का विषय है कि यह प्रतियोगिता उनकी जयंती पर आयोजित की जा रही है। यह हर्ष का विषय है कि प्रतियोगिता पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती पर आयोजित की गई है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इससे नवोदित खिलाड़ियों को जहां मंच मिलेगा, वहीं अन्य युवा भी खेल के प्रति आकर्षित और प्रोत्साहित होंगे। राज्यपाल ने कहा कि मुक्ककेबाजी में शारीरिक और मानसिक दक्षता के साथ चपलता का अहम योगदान होता है। मोबाइल के इस समय में सामाजिक गतिविधियों में ठहराव आ गया है।
हम सभी लोगों को देवभूमि से पूरी तरह से समाप्त करना है। नशे की प्रवृति से लड़ने के लिए सभी तैयारी करें, इसके लिए एक जबरदस्त मुहिम चलाने की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि बीते रोज व्हाइट हाउस में पहली बार आठ हजार से अधिक भारतीय लोगों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला। व्हाइट हाउस में भारत की महानता के कारण वहां के प्रेजिडेंट को पूरी तरह से सम्मान देना पड़ा, भारतियों को सम्मानित करना पड़ा । यह विश्व गुरु बनने की राह पर भारत का सम्मान था। यहां जब में आया जब पंरपरा के अनुसार शपथ लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से भेंट हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने देवभूमि को नशे क खिलाफ बड़ा अभियान चलाने को कहा था। आप सभी को शासन के साथ प्रशासन के साथ ही देवी-देवताओं के साथ आगे बढ़कर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभाकामनाएं दीं और खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने हिमाचल पुलिस बैंड की प्रस्तुति और एक ब्रांड बनाने के कार्य की सराहना की।