फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor leaves mobile health van for Chamba and Sirmaur

Shimla: चंबा और सिरमौर के लिए राज्यपाल ने रवाना की मोबाइल हेल्थ वैन

Sat, 24 Dec 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Dec 2022 08:45 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को राजभवन से दो मोबाइल हेल्थ वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन
Governor leaves mobile health van for Chamba and Sirmaur
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को राजभवन से दो मोबाइल हेल्थ वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। यह वैन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से राज्य रेडक्रास को हिमाचल प्रदेश के चंबा और सिरमौर जिलों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, 80 लीटर भंडारण क्षमता का फ्रिज, इलेक्ट्रिक कूलर, एग्जामिनेशन काउच, इलेक्ट्रिक सक्शन मशीन, माइनर सर्जरी सेट, नेब्युलाइजर, 12 चैनल क्षमता की ईसीजी मशीन, स्टेरलाइजर, डीफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं समय की मांग है। यह वैन वर्तमान स्थिति में बहुत कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्यपाल ने इन मोबाइल हेल्थ वाहनों का निरीक्षण भी किया और इनमें लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed