फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Arif Mohammad said the country has 5000 years old cultural heritage

Literature Festival Shimla: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद बोले- देश के पास 5000 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत

Sat, 18 Jun 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jun 2022 10:59 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल और जाने-माने विद्वान आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि देश के पास 5000 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत है। यहां उपनिषदों के दर्शन से लेकर सूफी साहित्य को जोड़कर देखा गया।

विज्ञापन
Governor Arif Mohammad said the country has 5000 years old cultural heritage
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल और जाने-माने विद्वान आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि देश के पास 5000 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत है। यहां उपनिषदों के दर्शन से लेकर सूफी साहित्य को जोड़कर देखा गया। उन्होंने कहा कि हिंदी में जिसे एक आत्मा कहते हैं, उर्दू में वही वहदतुलवजूद है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन सबमें एक ही ईश्वर का रूप होने की बात करता है। ‘आस्था का गायन : भारत में भक्ति साहित्य’ विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य अकादमी सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था है तो यह कार्यक्रम तो बड़ा होगा ही। हजारों साल से भारत की जो पहचान है, वह ज्ञान-विज्ञान और प्रज्ञा की परंपरा है। पतन के काल में भारतीय एक-दूसरे से थोडे़ दूर हुए हैं। वह पतन का काल था।

विज्ञापन


ऐसे साहित्यिक संगम लोगों के अंदर चेतना पैदा करते हैं, जिससे ज्ञान की परंपरा को जिंदा किया जा सके। भारत की पहचान ही स्वतंत्र आत्मा है। यहां कभी बंदिशें स्वीकार नहीं हुईं। हमारे आदर्श तो ऋषि, मुनि हैं। यहां तो सेना के जनरल और राजा समाज के आदर्श नहीं रहे। समाज को दिशा किसने दी, लिखने वालों और सोचने वालों या आध्यात्मिक लोगों ने दी। अभिव्यक्ति पर बंदिशें कभी नहीं लग सकतीं। भारतीय मानस इसे स्वीकार नहीं कर सकता है। हमारे देश का 75 साल पहले विभाजन हुआ। उसके लिए फिर आंदोलन चला। उसके लिए नफरत की जो बोली बोली, उससे हमें सचेत होना चाहिए था। अब सबकी जिम्मेवारी है कि सफाई करें। बासवराज कालगुडी ने कर्नाटक में भक्ति साहित्य पर विचार रखे। वह वर्तमान समय की बात करेंगे। 
विज्ञापन


धार्मिक उन्माद से निर्मित आतंकवाद मानवता का गला घोंट रहा: खान 
मराठी के विद्वान मोहम्मद खान ने कहा कि भक्ति का साथी प्रेम है। देश का प्रेम, राष्ट्र प्रेम आदि ये भक्ति के रूप हैं। अध्यात्म मानवता के समक्ष उच्च आदर्श रखता है। उन्होंने नवधा भक्ति का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद से निर्मित आतंकवाद मानवता का गला घोंट रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed