फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Acharya Devvrat demanded Separate ministry to resolve cases of Himalayan states

हिमालयी राज्यों के मसले सुलझाने को उठी अलग मंत्रालय बनाने की मांग

Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Governor Acharya Devvrat demanded Separate ministry to resolve cases of Himalayan states

हिमालयी राज्यों के मसले सुलझाने के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग उठने लगी है। शिमला में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान इस बात को जोरशोर से उठाया गया। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मैदानी राज्यों से इतर पहाड़ी राज्यों की अलग समस्या का हवाला देते अलग मंत्रालय की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि पहाड़ों पर अपने हिसाब से विकास की बजाय संयुक्त सतत विकास योजना के तहत काम होना चाहिए। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में शुक्रवार को आयोजित हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों के मामले और चुनौतियां मैदानी क्षेत्रों से अलग हैं। आज वैश्विक उष्मीकरण पर चर्चा हो रही है, जबकि इसका मुख्य कारण रासायनिक खेती है।

विज्ञापन

Governor Acharya Devvrat demanded Separate ministry to resolve cases of Himalayan states

उन्होंने चिंता जताई कि विभिन्न विभाग और संस्थान रासायनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि कंपनियों के रासायनिक उत्पाद प्रदूषण और वैश्विक उष्मीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पन बिजली परियोजना, कृषि और पर्यटन पर विचार मंथन के बाद जो सुझाव आएंगे उनका एक साझा दस्तावेज तैयार किया जाएगा। इसे हिमालयी राज्य साझे तौर पर उठाएंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने दस साल तक स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों पर कुछ नहीं किया। वर्तमान मोदी सरकार इस पर काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से नवाजा गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गांवों में कृषि और कृषकों को बचाने के लिए गांव में ही रोजगार व उनके उत्पाद के उचित मूल्य देने पर ही गांवों का पलायन रुक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed