{"_id":"5c9cc332bdec2213fe5d2f6f","slug":"governor-acharya-devvrat-asked-for-report-on-hpu-students-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रगुटों के संघर्ष से राज्यपाल नाराज, कुलपति से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रगुटों के संघर्ष से राज्यपाल नाराज, कुलपति से रिपोर्ट तलब
Fri, 29 Mar 2019 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने को लेकर बीते रविवार हुए झगड़े पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सख्त नाराजगी जताई है। राज्यपाल ने मामले में कुलपति से प्रकरण की पूरी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
कहा गया है कि तीन दिन के भीतर मामले की पूरी रिपोर्ट राजभवन को भेजी जाए। साथ ही रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना भी देने को कहा है।
विज्ञापन
बीते रविवार को संघ की शाखा लगाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान में हुए इस झगड़े के बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत के निर्देश पर राजभवन के सचिव ने कुलपति को पत्र लिखकर मामले में रिपोर्ट तलब कर ली है।
पत्र में कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से संस्थान का माहौल खराब होने के साथ उसकी छवि खराब होती है। साथ ही यह भी लगता है कि युवाओं में सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाने का पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हो रहा। निर्देश दिए गए कि विश्वविद्यालय ऐसी घटनाएं रोकने के लिए छात्रों से लगातार संवाद करे। साथ ही कड़े कदम उठाए जाएं।