फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor acharya dev vrat seeks record of acharya recruitment in hpu shimla

राज्यपाल ने तलब किया सहायक आचार्य भर्ती रिकार्ड

Sun, 25 Oct 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Oct 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
governor acharya dev vrat seeks record of acharya recruitment in hpu shimla

प्रदेश विश्वविद्यालय के सह आचार्य पदों की भर्ती प्रक्रिया में छूट दिए जाने पर विवाद के बाद अब सहायक आचार्य पद भर्ती पर बवाल होने के आसार बन गए हैं। एसोसिएट पदों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत राज्यपाल तक पहुंचने के बाद राज्यपाल ने पूरा भर्ती का रिकार्ड तलब कर लिया है।

विज्ञापन


चूंकि इसमें भी विश्वविद्यालय ने यूजीसी के पद के लिए तय एक छात्र को पीएचडी करवाने की पात्रता शर्त में छूट दी है। इस पर भी विवाद खड़ा होने से यह भर्ती भी लटक सकती है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन नेट/सेट और एसएलईटी की शर्त के अलावा अन्य पदों यानी सहायक आचार्य पदों के अब तक हुए साक्षात्कार के परिणाम घोषित करने की अनुमति लेने को राज्यपाल से जल्द मिलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


विवि ने सहायक आचार्य पद के लिए यूजीसी द्वारा तय पात्रता की पीएचडी करवाने की अनिवार्य शर्त में छूट देना भी शिक्षक भर्ती की राह मुश्किल कर सकता है। सीधी भर्ती के लिए विज्ञापित पदों के विज्ञापन में यूजीसी पात्रता शर्तों ही प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने शिकायत आने पर ही एसोसिएट प्रोफेसर पद से संबंधित पूरा रिकार्ड मंगवाया है। अब राजभवन से इस पर क्या फैसला आएगा, इस पर ही एसोसिएट प्रोफेसर की सीधी भर्ती के अब तक हुए करीब पांच पदों के साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया जाना निर्भर करेगा।

बदली है है एसोसिएट प्रोफेसर पद की पात्रता शर्त-
कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने माना कि एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए यूजीसी की तय पात्रता शर्त में छूट दी गई है। कॉलेजों में कार्यरत सह आचार्य को पीएचडी गाइड बनने की अनुमति नहीं है, तो वे कैसे पात्रता शर्त पूरी करेंगे। इसलिए पीएचडी करवाने की शर्त को बदला गया है।

परिणाम घोषित करने को लेकर राज्यपाल से अनुमति मांगेगा विवि-
कुलपति ने कहा कि शिक्षकों के जिन पदों के लिए नेट/सेट/एसएलईटी की शर्त की अनिवार्यता नहीं है, उन शिक्षकों के पदों के साक्षात्कार के परिणाम घोषित करने की राज्यपाल से अनुमति मांगेंगे। विवि में शिक्षकों की कमी को देखते हुए अब तक हो चुके करीब पांच विभागों के शिक्षक भर्ती परिणाम निकालने की मांग करेंगे।


विवि में भरे जाने हैं एसोसिएट प्रोफेसर के 87 पद-
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रेगुलर विभागों में अलग अलग विषयों के 52, इक्डोल के 33, इवनिंग कॉलेज और धर्मशाला रिजनल सेंटर के लिए एक एक पदों को विज्ञापित किया है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, अब तक करीब पांच विभागों के लिए साक्षात्कार हो चुके हैं। विवि कैरियर एडवांसमेंट और सीधी भर्ती के एक साथ साक्षात्कार करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed