फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor acharya dev vrat directions to police to take action against gamblers

जुए की शिकायत मिलते ही ब्रौ पहुंच गए राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Sun, 12 Nov 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sun, 12 Nov 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
governor acharya dev vrat directions to police to take action against gamblers

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुल्लू के डीसी और एसपी को निर्देश दिए कि ब्रौ क्षेत्र में जुए पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट भी सौंपी जाए। एक दिन के भीतर बताया जाए कि जुए को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की। लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर रामपुर पहुंचे राज्यपाल से कुल्लू जिले के आउटर सिराज के ब्रौ क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की।

विज्ञापन


इसमें कहा कि क्षेत्र में जुआ खेला जाता है। लवी मेले में भी खूब जुआ चलता है। इसमें लोग लाखों रुपये जुए में बहा देते हैं। इससे वे परेशान हैं और इस पर रोक लगाई जाए। शिकायत के बाद राज्यपाल ने ब्रौ क्षेत्र का दौरा किया। थाना प्रभारी ब्रौ से कहा कि जुआ रोकने के लिए अगर ठोस कार्रवाई तुरंत अमल में लाई गई तो उनको राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि जुए से क्षेत्र की युवा पीढ़ी और महिलाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे चिंतित राज्यपाल ने तुरंत कुल्लू जिले के उपायुक्त यूनुस और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को निर्देश दिए कि ब्रौ समेत अन्य क्षेत्रों में लवी के दौरान जुआ खेलने के गोरखधंधे पर तुरंत रोक लगाने को कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवी मेले के दौरान कुल्लू जिले का आउटर सिराज क्षेत्र ब्रौ और जगातखाना जुए खेलने के लिए बदनाम है। बताते हैं कि दो साल पहले एक पुलिस अधिकारी लाखों रुपये के साथ रंगे हाथों दबोचा गया था। हैरानी की बात है कि जुआरियों तक पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनके पास सूचना पहुंच जाती है।

....तो राजभवन में करूंगा सम्मानित

governor acharya dev vrat directions to police to take action against gamblers

राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपने काफिले के साथ कुल्लू जिले के निरमंड विकास खंड के ब्रौ पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने राज्यपाल से ब्रौ स्कूल के साथ लगते शराब के ठेके से होने वाली परेशानी और क्षेत्र में सालों से चल रहे जुए के अवैध धंधे के बारे में शिकायत की थी।

राज्यपाल ने ब्रौ स्कूल से लेकर रामपुर क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल तक पैदल सफर तय कर स्थिति का जायजा लिया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ब्रौ बाजार के बीच में रुके। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को रोका। राज्यपाल ने थाना प्रभारी जय गोपाल को जुए के गोरखधंधे को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दिए।

कहा कि जल्द जुआरियों पर कार्रवाई कर उनसे प्राप्त होने वाली राशि को सरकारी कोष में जमा करें। उन्होंने कहा कि कार्रवाई कर थाना प्रभारी अपना नाम अखबार में छापे और साथ ही उन्होंने कार्रवाई की रिपोर्ट भी मंगवाई है।

यदि वह इस कार्रवाई को अंजाम देते हैं तो उन्हें राजभवन में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारी को महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जुआ खेलना अपराध है और इससे पूरा घर उजड़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed