{"_id":"5f3bf0a18341784e0d66cdd0","slug":"government-will-consider-the-case-of-smc-teachers-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी शिक्षकों के मामले में विचार करेगी सरकार: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी शिक्षकों के मामले में विचार करेगी सरकार: जयराम
Tue, 18 Aug 2020 08:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम से मिला प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिमला में मंडल के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के एसएमसी अध्यापकों के संबंध में समीक्षा याचिका दायर करने के विषय पर आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर विचार करेगी और इस विषय पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने तथा इन क्षेत्रों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जवाहर शर्मा ने कहा कि एसएमसी अध्यापक राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विधायक जिया लाल कपूर और विक्रम जरयाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन