फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should raise Himalayan battalion in the army: Agnihotri

सेना में हिमालयन बटालियन खड़ी करे सरकार : अग्निहोत्री

Fri, 16 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should raise Himalayan battalion in the army: Agnihotri
रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा,
विज्ञापन

बोले, रोपवे से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी बड़े मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार से हिमालयन बटालियन बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार यह मांग केंद्र के समक्ष पहले ही रख चुकी है।

अग्निहोत्री स्वतंत्रता दिवस पर शहर के रिज मैदान पर हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और ध्वजारोहण किया। कहा कि आज का ऐतिहासिक एवं गौरवमयी दिन हमें उन सब की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली है। देश की विकास यात्रा पर नजर डालें तो भारत आज एक बड़ी शक्ति बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। हिमाचल वीर भूमि है। कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि देश के प्रति जज्बे को देखते हुए हिमालयन बटालियन खड़ी की जाए।
विज्ञापन


प्रदेश का पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने हासिल किया था। कैप्टन धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार मेजर संजय कुमार ने अद्भुत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया था।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस वर्ष अभी तक प्रदेश के 18 जवान शहीद हो चुके हैं। सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार नबांग टकपा, सूबेदार हरीश कुमार, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार कुलदीप कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार श्याम राणा, नायक कर्ण जीत सिंह, नायक विजय कुमार, नायक दिलवर खान, लांस नायक जसवीर सिंह, लांस नायक तनजीन थीले, लांस नायक प्रवीन शर्मा, सिपाही प्रकाश चंद, गनर रोहित, सिपाही हैप्पी, सिपाही मनीष कुमार और अग्निवीर कार्तिक चम्बयाल मातृ भूमि की रक्षा करते शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला प्रदेश का दिल है। शिमला शहर में 1735 करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है। यह 14 किलोमीटर लंबा होगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में खासतौर पर मंदिरों के लिए रोपवे का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिवालय की कबड्डी टीम की सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, पुलिस और होमगार्ड बैंड शामिल रहे। समारोह में सेंट एडवर्ड स्कूल, स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी, संभोता तिब्बतन स्कूल, डीएवी न्यू शिमला, ऑकलैंड हाउस स्कूल, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, केंद्रीय विद्यालय जाखू के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article