फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government school clerk caught with 5 kg 554 grams of charas in karsog himachal, SIU team got success:

एसआईयू टीम को मिली कामयाबी: सरकारी स्कूल का क्लर्क पांच किलो 554 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

Wed, 19 Jan 2022 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jan 2022 07:16 PM IST
सार

डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसआईयू मंडी की टीम ने गश्त के दौरान नांज कैंची कोटलु के समीप एक व्यक्ति से ये चरस बरामद की है। वह सरकारी स्कूल में कलर्क के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन
Government school clerk caught with 5 kg 554 grams of charas in karsog himachal, SIU team got success:
लिपिक चरस के साथ गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में एसआईयू की टीम ने पांच किलो 554 ग्राम चरस के साथ सरकारी स्कूल का क्लर्क धरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआईयू की टीम ने करसोग के कोटलु के समीप नांज कैंची कार्रवाई की है। आरोपी का नाम ओम प्रकाश बताया जा रहा है। ओम प्रकाश पेशे से एक सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात है। एसआईयू की टीम कोटलु में गश्त पर थी। उसी समय यह नांज कई ओर जा रहा था।  एसआईयू की टीम ने  व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो वह हड़बड़ा गया।

विज्ञापन


जिस पर एसआईयू की टीम को शक हुआ और उसके  बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से एक चरस की बड़ी खेप पकड़ी गई। एसआईयू मंडी की टीम ने इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व मे ये कामयाबी हासिल की है। डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू मंडी की टीम ने गश्त के दौरान नांज कैंची कोटलु के समीप एक व्यक्ति से ये चरस बरामद की है। इस व्यक्ति का नाम ओम प्रकाश है। जिसकी उम्र 51 वर्ष है। वह सरकारी स्कूल में कलर्क के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed